{"_id":"6888bf90bbf3c27cbf031688","slug":"video-acharya-kulam-haridwar-won-the-trophy-of-yoga-cluster-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"आचार्य कुलम हरिद्वार ने जीता योग क्लस्टर की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य कुलम हरिद्वार ने जीता योग क्लस्टर की ट्रॉफी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:03 PM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सीबीएससी की ओर से आयोजित चार दिवसीय योग क्लस्टर का समापन हुआ। योग क्लस्टर में उत्तराखंड तथा उत्तरी जोन के लगभग 517 योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। योग क्लस्टर प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया। प्रथम स्थान पर आचार्य कुलम हरिद्वार, टीम 17 में प्रथम स्थान पर स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्यालय व टीम 19 में सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि योग को हर इंसान को दिनचर्या में शामिल करना होगा। चेयरमैन टी पी सिंघल ने कहा कि खेलों का हब तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेल भी अब पढ़ाई के साथ जरुरी है। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन सीबीएससी की ओर से हर साल कराएं जाते हैं। स्कूल आगे में कई बड़ी प्रतियोगिताओं का साक्षी बनने जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।