{"_id":"688866b34e525d4dc60c75b3","slug":"video-sapaha-ka-patana-na-kaya-sasaida-mayakaval-na-shava-rakhakara-kaya-hagama-aarapaya-para-kararavaii-ka-maga-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पत्नी ने किया सुसाइड, मायकेवालों ने शव रखकर किया हंगामा; आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की पत्नी ने किया सुसाइड, मायकेवालों ने शव रखकर किया हंगामा; आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
यूपी की राजधानी लखनऊ में इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप (25) ने रविवार की दोपहर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया तो उन्होंने मंगलवार को शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोपी सिपाही और उशके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
मैनपुरी के किशुनी जगदीशपुर गांव निवासी अनुराग सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है और बीकेटी थाने में तैनात है। उसने मैनपुरी अलीपुर खेड़ा के भूगांव की रहने वाली सौम्या से नौ जनवरी को मंदिर में शादी की थी। अनुराग सिंह दिसंबर 2024 से बीकेटी थाने के पास मामपुर बाना स्थित लालता सिंह के मकान में किराये पर रहता है। सौम्या कुछ समय पहले ही मायके से अनुराग के साथ रहने आई थीं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सौम्या ने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सौम्या ने पति, नंनदोई, जेठ व अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जानवरों की तरह पीटने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।