सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala sanwad in Silver City Society located in Noida Sector 93A residents told their problems

नोएडा सेक्टर 93ए स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी में अमर उजाला संवाद, निवासियों ने बताईं समस्याएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:44 PM IST
Amar Ujala sanwad in Silver City Society located in Noida Sector 93A residents told their problems
नोएडा सेक्टर 93 स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। अमर उजाला संवाद में सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के आसपास अतिक्रमण की समस्या से सभी लोग परेशान हैं। यहां पर रात में लोगों का जमावड़ा लगता है और गाड़ी किनारे लगाकर लोग खानपान करते हैं। यही नहीं सोसाइटी से कुछ दूरी पर बने बायोडायवर्सिटी पार्क के पास भी अतिक्रमण बहुत ज्यादा है और यहां पर लगाई जाने वाली दुकानों के पास गाड़ी लगाकर लोग खान-पान करते हैं। यही नहीं, सब कचरा भी वहीं, पर डाला जाता है। सुबह के समय जब सोसाइटी निवासी मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क जाते हैं तो उनका बदबू से हाल बेहाल रहता है। निवासियों का कहना है कि रात को दुकानें बंद करने से पहले कचरा साफ कर देना चाहिए। अमर उजाला संवाद में सोसाइटी निवासियों ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 2008 से लोगों ने रहना शुरू किया था। यहां पर कुल 644 फ्लैट है और 17 टावर है सभी फ्लैट की रजिस्ट्री प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। सोसाइटी निवासी ने बताया कि यहां पर सभी सुविधाएं बेहतर है। एकता का माहौल रहता है। सोसाइटी के अंदर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सोसाइटी के अंदर बागवानी भी बेहतर है। सोसाइटी के अंदर की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है लेकिन सोसाइटी के आसपास की व्यवस्थाओं पर नोएडा प्राधिकरण को ध्यान देने की जरूरत है। सोसाइटी के अंदर के लोग बाहरी समस्याओं से हम लोग परेशान हैं। बताया कि गेझा गांव और सोसाइटी के बीच में जो रास्ता है इसके किनारे बहुत अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती है। जबकि यहां पर नो वेंडर जोन है इसके बाद भी यहां पर वेंडिंग जोन बनाकर दुकानें लगाई जा रही हैं। नोएडा प्राधिकरण को इसपर ध्यान देना चाहिए। स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत सोसाइटी की महिलाओं ने अमर उजाला संवाद में बताया कि सोसाइटी के बाहर सर्विस लेन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। ऐसे में हमें उधर जाने में डर लगता है क्योंकि वहां पर अंधेरा रहता है। इसके अलावा सोसाइटी के आसपास के एरिया में पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए। इससे आसपास डर का माहौल नहीं रहेगा और महिलाएं बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करेंगी। एक किलोमीटर में तीन रेड लाइट सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के आसपास जो मुख्य संपर्क मार्ग है यहां पर जाने में महज 200 मीटर की दूरी में तीन रेड लाइट हैं। यही नहीं दो रेड लाइट आगे लगी हुई हैं। यानी महज एक किलोमीटर के दायरे में तीन रेड लाइड लगी हैं। इसे एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में करीब 20 मिनट से अधिक समय लग जाता है। इसके अलावा सोसाइटी के बाहर रॉन्ग साइड चलने वालों का चालान किया जाना चाहिए। यहां पर रॉन्ग साइड चलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोसाइटी निवासियों से बातचीत सोसाइटी के तीन तरफ ग्रीन बेल्ट में फेंसिंग करवाने और बाउंड्री वॉल ऊंची करवाने के लिए हम नोएडा प्राधिकरण से मांग कर रहे हैं। सोसाइटी के अंदर बिजली की समस्या को लेकर भी बिजली विभाग से बातचीत चल रही है जल्द ही निवारण होने की संभावना है। उमाकांत शर्मा, एओए अध्यक्ष सोसाइटी के बाहर जो निकासी वाला गेट है वहां पर सफाई के साथ ही अतिक्रमण की समस्या है। यहां पर नोएडा प्राधिकरण को ध्यान देना चाहिए। डॉ. प्रशांत चौहान, एओए कोषाध्यक्ष सोसाइटी के बाहर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए। सोसाइटी से लगे गेझा गांव के आसपास शाम के समय वहां से निकलने में असहज महसूस करते हैं। दीपाली शर्मा सोसाइटी से मेट्रो स्टेशन दूर है। ऐसे में यहां पर सेक्टर 92 और 93 के लिए एक शटल सर्विस शुरू की जाने की जरूरत है इससे निवासियों को राहत मिलेगी। निरुपमा सोसाइटी के बाहर सर्विस लेन में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा हो जाता है और हम लोगों को परेशानी होती है। अर्चना सोसाइटी के बाहर से गेझा गांव से लगी हुई रोड से अतिक्रमण हटाना चाहिए। इससे आसपास जाम की स्थिति और गंदगी को बढ़ावा मिलता है। एपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Solan: 17 जून को दाड़लाघाट में होगा महादंगल

03 Jun 2025

बांदीपोरा के वार्ड नंबर 11 की जर्जर सड़क बनी लोगों की मुसीबत

03 Jun 2025

बलरामपुर पुलिस लाइन में गढ़े जाएंगे 501 नवनियुक्त पुलिस जवान

03 Jun 2025

Sultanpur: ऑपरेशन सिंदूर पर आप सांसद का सवाल, सीजफायर पर पीएम से जवाब मांगा

03 Jun 2025

VIDEO: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क कल करेंगे रामलला के दर्शन, भारतीय संस्कृति की करते रहे हैं तारीफ

03 Jun 2025
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया

03 Jun 2025

Una: वीरेंद्र कंवर बोले- कुटलैहड़ में रुके विकास कार्यों को पुनः शुरू करने की घोषणा करें मुख्यमंत्री

03 Jun 2025
विज्ञापन

सोनीपत में आप नेता केजरीवाल व पंजाब के सीएम मान के पुतले का दहन, किसानों की गिरफ्तारी को लेकर जताया रोष

03 Jun 2025

Tonk: नशे में धुत पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, बेटी पर भी किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

03 Jun 2025

प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने किया सीएम आवास कूच, की जोरदार नारेबाजी

03 Jun 2025

Una: अंतरराष्ट्रीय संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष आनंद अनुभूति शिविर आयोजित

03 Jun 2025

फरीदाबाद के एनआईटी-1 मार्केट में अवैध पार्किंग से लोग परेशान, दोनों तरफ रहती हैं खड़ी गाड़ियां, प्रशासन बना मूक

03 Jun 2025

विज्ञान खंड के सीपी रोड पर उड़ रही धूल बनी मुसीबत, देखने वाला कोई नहीं

03 Jun 2025

लखनऊ के राम-राम बैंक चौराहे पर भंडारे का आयोजन

03 Jun 2025

ई-रिक्शा और ऑटो का अवैध रूप से कब्जा बनता जाम का कारण, ट्रैफिक पुलिसकर्मी बने रहते मूकदर्शक

03 Jun 2025

विश्व क्लबफुट दिवस पर लखनऊ में अभिभावकों को किया गया जागरूक

03 Jun 2025

लखनऊ में लोकभवन पर वीआईपी मूवमेंट के चलते किया गया रूट डायवर्जन

03 Jun 2025

Una: डीसी जतिन लाल बोले- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक

03 Jun 2025

Mandi: लडभड़ोल तहसील के खद्दर पंचायत के चकरोड में सुमति समिति द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित

03 Jun 2025

डासना जेल अधीक्षक बने सिंघम, शिकायत के बाद पिटीशन लेखक को हटाया, पर्ची के नाम पर मांगते थे कर्मचारी पैसा

03 Jun 2025

अनोखी पहल: 27 अधिवक्ता बैंक खाते में होल्ड साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में करेंगे निशुल्क मदद, जानें क्या कहा

03 Jun 2025

हरियाणा में लंबित नौकरियों को पूरा करने की मांग, सैकड़ो युवा पहुंचे मुख्यालय

Kullu: 35 घरों को भूस्खलन से खतरा, बरसात से पहले सुरक्षा दीवार लगाने की रखी मांग

03 Jun 2025

Hamirpur: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट-2025 (ग्रुप- ए) का आगाज

विजयपुर में किसानों के पांच मवेशी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

03 Jun 2025

स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण के संदेश के साथ साइकिल दिवस पर निकली रैली

03 Jun 2025

वाहन नहीं, पैदल ही सफर... चिनैनी से चसकू तक जीवन एक संघर्ष

03 Jun 2025

सेना विरोधी बयान पर बवाल, कांग्रेस की रोष रैली; देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

03 Jun 2025

कर्णप्रयाग में नारद जयंती पखवाड़े पर आयोजित की गई गोष्ठी

03 Jun 2025

कर्णप्रयाग में मौसम बदला, तेज आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी शुरू

03 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed