Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : art of India famous artist Megha Kapoor was greatly appreciated on last day of Olympiad in DME College
{"_id":"6755d112e47e21bbd90de39b","slug":"video-art-of-india-famous-artist-megha-kapoor-was-greatly-appreciated-on-last-day-of-olympiad-in-dme-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीएमई कॉलेज में ओलंपियाड के अंतिम दिन भारत की प्रसिद्ध आर्टिस्ट मेघा कपूर की कला को खूब सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीएमई कॉलेज में ओलंपियाड के अंतिम दिन भारत की प्रसिद्ध आर्टिस्ट मेघा कपूर की कला को खूब सराहा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:32 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर -62 स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन कॉलेज में रविवार को कला प्रेमियों के लिए मेरी नजर से भारत विषय पर ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर आईडब्ल्यूएस इंडिया के अध्यक्ष अमित कपूर और मेघा कपूर की कला को देखकर देश विदेश से आए हुए 70 से अधिक कलाकारों ने खूब पसंद किया।
ओलंपियार्ट अंतिम दिन कलाकारों के आकर्षक प्रदर्शन, इंटरैक्टिव कार्यशालाएं, ऑन-द-स्पॉट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता में विजेता के रूप में प्रथम स्थान पर राजेश अजगांवकर, दूसरे स्थान पर कालिदास सतार्डेकर, और तृतीय स्थान पर प्रसाद नायर रहे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध कलाकार डेविड टेलर निर्णायक मंडल के रूप में रहे।
कला जगत की प्रतिष्ठित कलाकारों में तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण लिलियन ब्राजील के विट्रल, कजाकिस्तान के लिजावेटा, थाईलैंड के सुरिंद्र,मेक्सिको की तेरे लोजेरो, रूस की व्लादिमीर ज़ारुत्स्की का लाइव-प्रदर्शन रहा। इससे उन्होंने अपनी अनूठी शैलियों को जीवंत किया। जो डाउडेन की आयोजित इंटरैक्टिव कार्यशाला ने प्रतिभागियों को जल रंग की दुनिया में गोता लगाने, तकनीक सीखने और विचारों को साझा करने का अवसर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।