{"_id":"67557615fe553aae44053583","slug":"video-three-day-pulse-polio-campaign-started-in-kaithal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में तीन दिवसीय पल्स पाेलियो अभियान की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में तीन दिवसीय पल्स पाेलियो अभियान की हुई शुरुआत
कैथल स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान पूरे जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थान पर चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों ने अपने जीरो से पांच साल तक नन्हे बच्चों को बूथों पर जाकर पोलियो की दवाई पिलवाई। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया की जिला में बनाए गए 615 बूथों पर एक लाख पांच हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी।
उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जन्म से लेकर पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने के लिए सहयोग करें। भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है। देश को हमेशा पोलियो मुक्त रखने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की नेशनल हेल्थ मिशन योजना के तहत समय समय पर देश के भिन्न भिन्न राज्यों के जिलों में पोलियो दिवस मनाया जाता है।
दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार मिशन के तहत पांच साल तक के सभी बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने हरियाणा प्रदेश के कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात और सोनीपत में आठ से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
कहा कि इस पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के जिले में बनाए गए 615 बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। जिला में एक लाख पांच हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी। कहा कि कोई भी बच्चा बिना दवाई के छूट न जाए इस लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें दूसरे और तीसरे दिन घर घर जा कर बच्चों की चेकिंग करेगी और पोलियो की खुराक पिलाएगी। उन्होंने कहा कि इस के अतिरिक्त अति संवेदनशील एरिया जैसे झुग्गी झोपडिय़ों, ईंट भट्टों, निर्माणाधीन भवनों इत्यादि पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 47 मोबाइल टीमें लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि भारत देश ने पोलियो पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया है, परंतु फिर भी भारत देश को अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो वायरस आने का खतरा बना रहता है। चावला ने कहा कि जिले में जन्म से लेकर पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने के लिए लोगो से भी सहयोग की अपील की है।
बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने आए अभिभावकों ने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलकर बच्चों को पोलियो की दो बूंदे पिलाई जाती हैं, ताकि बच्चे पोलियो की बीमारी से बचे रहे। कहा कि सरकार का यह जनहित में बहुत अच्छा कदम है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सोच है कि हमारे बच्चे पोलियो की बीमारी से मुक्त रहकर सदा स्वस्थ रहे।
उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये है। कहा कि वह सरकार का धन्यवाद करते है और सभी परिजनों से यह अपील करते है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवाई जरूर पिलाए।
रविवार को नगर में पल्स पोलियो दिवस मनाया गया और नगर में कई स्थानों पर बच्चों को पल्स पोलियो की बूंदे पिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डा. हरकीरत ने बताया कि पल्स पोलियो की दवाई पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करती है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। पोलियो से होने वाले लकवे और शारीरिक विकलांगता को रोकती है।
नियमित दवाई से समाज को पोलियो मुक्त बनाया जा सकता है। यह सुरक्षित और प्रभावी है, जिससे सभी बच्चों को लाभ होता है। सभी को इसके लिए सहयोग करना चाहिए और अपने अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ला कर उन्हें पोलियो रोधी दवाई अवश्य पिलानी चाहिए। इस अवसर पर प्रेमलता कोहली की आंगनबाड़ी सहित नगर में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।