{"_id":"675484930f0514df1a050885","slug":"video-transport-minister-in-ballia-dr-mahabir-made-incomparable-contribution-field-of-education","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में बोले परिवहन मंत्री- डॉ. महाबीर ने शिक्षा के क्षेत्र में दिया है अतुलनीय योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में बोले परिवहन मंत्री- डॉ. महाबीर ने शिक्षा के क्षेत्र में दिया है अतुलनीय योगदान
डाॅ. महाबीर सिंह की मूर्ति अनावरण शनिवार को महाबीर सिंह इंटर काॅलेज बादिलपुर के प्रांगण में मुख्य अतिथि व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाबीर सिंह एक प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी थे। उन्होंने ने सूदूर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय, डाकघर व पशु अस्पताल के लिए भूमि दिया। उनके द्वारा इंटर काॅलेज का निर्माण कराकर इस क्षेत्र के बच्चों के लिए बहुत ही पुनित कार्य किया। वह अपने जीवन में अतुलनीय योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा नीरज शेखर सांसद ने कहा कि बच्चियां पढ़ेगी तो दो परिवारों को शिक्षित करेंगी। डॉ महाबीर सिंह ने इस क्षेत्र में विद्यालय बनाकर लोगों को शिक्षित करने का काम किया। मैं भी इस विद्यालय के लिए कुछ योगदान अवश्य करुंगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, जदयू नेता बिहार संजय सिंह, कमलेश सिंह, डाॅ. अशोक सिंह, विनोद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि डाॅ. भूपेश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर ई. अरुण सिंह, डाॅ. विनोद सिंह, डाॅ. अजीत सिंह, डाॅ. अभिषेक सिंह आदि रहे। अध्यक्षता मेजर दिनेश सिंह व संचालन दिनेश सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।