{"_id":"687f664e86966ef5d3044742","slug":"video-bad-condition-of-infrastructure-in-noida-sector-19-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर-19 में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल, जर्जर सड़कें और और सीवर ओवरफ्लो से परेशान निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर-19 में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल, जर्जर सड़कें और और सीवर ओवरफ्लो से परेशान निवासी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:52 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-19 इलाके में बुनियादी समस्याओं का अभाव है। सेक्टर में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और बिजली के तार व खंभों की हालत भी खस्ता है। इसके अलावा सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी लगातार बनी हुई है। मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम में चर्चा के दौरान इन सब परेशानियों से संवाददाता को स्थानीय लोगों ने अवगत कराया। सेक्टरवासियों का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर है कि गांवों की सड़कों की हालत और अन्य व्यवस्थाएं सेक्टर से अधिक सही है। सेक्टरवासियों ने अधिकारियों के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि सड़कें करीब आठ साल पहले बनाई गई थी लेकिन तब से लेकर अब तक न तो इनकी मरम्मत की गई और ना ही दोबारा बनाने का कोई प्रयास हुआ। वहीं, सेक्टरवासियों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा सेक्टर में कई साल पहले लगाए गए तार और खंभे भी अब पुराने और जर्जर हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।