{"_id":"69dca2a0bf8c6ac5df01b6cf","slug":"video-employees-protesting-in-noida-presented-their-demands-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"'जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा', प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा', प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बोले
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:30 PM IST
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी। वह प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिन का समय दिया गया है। जबकि इन्हीं 15 दिनों में उन्हें फायर कर दिया जाएगा और दूसरे लोगों की भर्ती कर ली जाएगी। कंपनी की ओर से भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने को भी खराब चीज दी जाती है। इसके साथ ही मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। अगर उनके परिवार में कोई दुर्घटना हो जाती है। तो उन्हें सूचना तक भी नहीं मिल पाती है इसलिए फोन की अनुमति दी जाए। ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उन्हें ओवरटाइम का भी पैसा नहीं मिलता है। लगातार 11 महीने नौकरी करने पर 1000 बोनस के तौर पर दिया जाता था। जिसको अब 900 कर दिया गया। इसके साथ ही 8 घंटे की नौकरी की जगह 10 घंटे की नौकरी कराई जाती और बढ़ा हुआ पैसा भी नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि जो रेगुलर कंपनी में काम कर रहे हैं उन्हें उनका 6000 बढ़ा दिया गया और हमारा पैसा बढ़ाने में आनाकानी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।