{"_id":"6a4253c8f05aae424901e225","slug":"video-entrepreneurs-made-aware-of-schemes-at-msme-mahotsav-in-noida-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में एमएसएमई महोत्सव: उद्यमियों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक, 50% जीडीपी में योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में एमएसएमई महोत्सव: उद्यमियों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक, 50% जीडीपी में योगदान
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:45 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईसीएआई के हॉल में आईसीएआई एमएसएमई महोत्सव का आयोजन किया गया। चेयरमैन सीए विमल कुमार ने बताया कि इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, जीतो के चेयरमैन दिनेश जैन, लघु उद्योग भारती जिले के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, एनएसआईसी के डीजीएम वाईके शर्मा, उपाध्यक्ष सीए राकेश शर्मा, एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, सचिव सीए अमित गुप्ता ने एमएसएमई उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जीतो चेयरमैन दिनेश जैन ने कहा कि देश की 50 फीसदी जीडीपी में एमएसएमई का योगदान है। उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिनकी जानकारी उद्यमियों को न होने के कारण वह उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं, जबकि सीए इस मामले में उद्यमियों को लाभान्वित करने और उन्हें जागरूक करने का सफल प्रयास करते हैं। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के महासचिव संजय बत्रा समेत अन्य उद्यमी व सीए मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।