सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FONRWA elections All candidates from the Yogendra Sharma and KK Jain panel win unopposed

फोनरवा चुनाव में योगेंद्र शर्मा व केके जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:35 PM IST
FONRWA elections All candidates from the Yogendra Sharma and KK Jain panel win unopposed
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) 2026-28 के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हो गए। योगेंद्र शर्मा व केके जैन पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय में बैंड-बाजे के साथ चुनाव अधिकारी कर्नल शशि वेद (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में सभी चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में यह घोषणा हुई। इस दौरान सभी विजेता व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में खुशी की लहर दिखाई दी। योगेंद्र शर्मा व केके जैन पैनल को हर ओर से खूब सिर्फ बधाइयां मिल रही थीं।

फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि फोनरवा के 25 वर्ष के इतिहास में पहली बार चुनावी प्रक्रिया के तहत 21 सदस्यों की पूरी टीम निर्विरोध चुनी गई है। यह उपलब्धि अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गत दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान टीम द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है। इसी कारण विपक्ष का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सका। अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं महासचिव केके जैन लगातार चौथी बार इन पदों पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफलता अनुभवी टीम, आरडब्ल्यूए सदस्यों का समर्थन, नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नोएडा पुलिस, यूपीपीसीएल व अन्य संबंधित विभागों से मिले सकारात्मक सहयोग से संभव हुई है। दो साल के कार्यकाल में आरडब्ल्यूए एवं निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सीईओ, एसीईओ व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान पानी की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के लिए फोनरवा ने सुधार के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

आरडब्ल्यूए के साथ नियमित बैठकें हुईं
योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण केविभिन्न विभागों और आरडब्ल्यूए के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर लंबित कार्यों को आगे बढ़ाया गया। कुत्तों की नसबंदी क्षमता 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिदिन कर दी गई है। बिजली विभाग, पुलिस आयुक्त, एसीपी व डीसीपी के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें हुईं। इससे कानून व्यवस्था में सुधार, अपराध रोकथाम व साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूकता बढ़ी है। केके जैन पिछले 20 वर्षों से फोनरवा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। पहले ऐसे महासचिव हैं जो चौथी बार सेक्रेटरी जनरल के पद पर निर्वाचित हुए हैं। इससे पूर्व वे फोनरवा में तीन बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लीगल सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोहरे ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक: श्रीगंगानगर में विजिबिलिटी मात्र 4 मीटर; फसलों को फायदा पर जनजीवन प्रभावित

15 Dec 2025

VIDEO: हर तरफ घना कोहरा...सड़कें तक नहीं दिख रहीं, आगरा में ये है हाल

15 Dec 2025

नारनौल में दूसरे दिन भी छाया कोहरा, दृश्यता 20 मीटर से रही कम

झज्जर में गहरी धुंध से दृश्यता शून्य

हिसार में छाया घना कोहरा

15 Dec 2025
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म भी रमाई, मंदिर मे गूंजा जयघोष

15 Dec 2025

Meerut: बेकरी के बाहर से स्कूटी चोरी, दो युवक स्कूटी चुराते सीसीटीवी में कैद

14 Dec 2025
विज्ञापन

Meerut: सामा मी गानों की मधुर धुनों के बीच लॉन्च हुई लेखक आदित्य जैन की नई पुस्तक

14 Dec 2025

Meerut: योगांजलि की मासिक सभा में कई विचारों पर हुई चर्चा, गेम्स भी खेले

14 Dec 2025

देहरादून एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय संधवाल विजयी, मनाया जश्न

14 Dec 2025

VIDEO: यूपी में 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी...तीन गिरोह के 32 शातिर गिरफ्तार, एक का सरगना दुबई से चला रहा गिरोह

14 Dec 2025

Haridwar: वरिष्ठ नागरिकों और एकल लोगों से मिलने पहुंची पुलिस, सुनी समस्याएं

14 Dec 2025

इंकलाबी मजदूर संघर्ष के पदाधिकारियों ने निकाली रैली, नए श्रम कानूनों के विरेाध में उतरे लोग

14 Dec 2025

राकेश लिंगवाल लगातार दूसरी बार बने गौचर व्यापार संघ के अध्यक्ष

14 Dec 2025

VIDEO: खादी परिधान पहन मॉडल्स ने रैंप पर जलवा बखेरा

14 Dec 2025

कर्णप्रयाग...भाजपा नगर मंडल की बैठक में एसआईआर को लेकर किया गया मंथन

14 Dec 2025

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

14 Dec 2025

कानपुर: 37.87 करोड़ की टैक्स चोरी करने में चार गिरफ्तार, कल्याणपुर में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

14 Dec 2025

चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में निकाली गई आक्रोश रैली

14 Dec 2025

श्रीनगर जीजीआईसी में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

14 Dec 2025

बागपत: बाबा कालेसिंह मंदिर से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद

14 Dec 2025

Khandwa: पर्यटन मंत्री लोधी ने वंदे मातरम नहीं गाने पर कांग्रेस को बताया देशद्रोही पार्टी, लव जिहाद पर भी बोले

14 Dec 2025

कंठीपुर के 117 उपभोक्ताओं का 41.75 लाख बिजली का बिल बकाया

14 Dec 2025

भीतरगांव ब्लॉक की सभी समितियों में यूरिया खाद खत्म, 2 दिन में आएगी अगली खेप

14 Dec 2025

फरीदाबाद: शहर में पिछले सप्ताह से एक्यूआई 350 के करीब

14 Dec 2025

फरीदाबाद: अंतिम चरण में बड़खल झील को संवारने की तैयारी

14 Dec 2025

Bhopal: सेवानिवृत्त जस्टिस सुधीर अग्रवाल का बयान, 'ऐसी व्यवस्था बनें कि FIR करने में भेदभाव ना हो'

14 Dec 2025

Bhopal: सेवानिवृत्त जस्टिस सुधीर अग्रवाल बोले- 'सरकारी अस्पताल में इलाज तो ही मिले रिइम्बर्समेंट'

14 Dec 2025

Bhopal: जस्टिस अग्रवाल बोले- सरकारी स्कूल में पढ़े नेता, अफसर, जज के बच्चे

14 Dec 2025

VIDEO: नशे में चलाया ट्रक, मची अफरातफरी... चालक के बेहोश होने से छूटा नियंत्रण

14 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed