{"_id":"687f4a8ded5cca17620a5e3b","slug":"video-kanwar-yatra-530-noida-traffic-personnel-will-take-charge-for-two-days-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: सावन शिवरात्रि कल, नोएडा में 2 दिन 530 ट्रैफिक कर्मी संभालेंगे कमान, 300 CCTV कैमरों से नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: सावन शिवरात्रि कल, नोएडा में 2 दिन 530 ट्रैफिक कर्मी संभालेंगे कमान, 300 CCTV कैमरों से नजर
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:53 PM IST
Link Copied
शहर में अगले दो दिनों तक हजारों कांवड़ियों का आगमन होगा। आस्था के इस पर्व के बीच अगले दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना ट्रैफिक पुलिस के चुनौतीपूर्ण होगा। हालां,कि पुलिस के अनुसार 530 ट्रैफिक कर्मी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे। करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के हर एक कोने की कड़ी निगरानी की जाएगी। नोएडा से होकर दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद की ओर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी। वहीं सावन की शिवरात्रि तक कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नोएडा होकर फरीदाबाद और दक्षिणी दिल्ली की ओर भी कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ सकता है, क्योंकि चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर वाहनों को रोक-रोककर चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।