{"_id":"693ac46f64c36950990c61ef","slug":"video-man-accused-of-fraud-in-depositing-lease-rent-for-mosque-allocation-arrested-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मस्जिद आवंटन के लीज रेंट जमा करने में धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मस्जिद आवंटन के लीज रेंट जमा करने में धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नॉलेज पार्क-1 की मस्जिद के 12.38 लाख रुपये के लीज रेंट को जमा करने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर चंदे की रकम हड़पने के आरोपी को ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलीम खान निवासी डेल्टा-2 के रूप में हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक काजिम अली ने 5 अक्तूबर को 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि प्राधिकरण ने वर्ष-2011 में नॉलेज पार्क-1 में मस्जिद की जमीन का आवंटन किया था। जो ग्रेटर नोएडा मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के नाम हुआ था। आवंटन का पैसा जमा कर दिया गया था। लीजरेंट भी जमा किया गया। मस्जिद भी बनकर तैयार है पर अब तक प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। जांच में पता चला कि लीजरेंट के 12.38 लाख रुपये जमा करने थे, तो सभी ने चंदा एकत्र कर सोसाइटी के पदाधिकारियों को पैसा सौंप दिया था। आरोपियों ने तब अपने अकाउंट से 8 हजार रुपये का डीडी बनवाकर प्राधिकरण में जमा करा दिया था। मगर वहां से मिले चालान फार्म पर 12.38 लाख रुपये अंकित कर मस्जिद के कागजात में जमा करा दिया था। आरोप है कि लीजरेंट जमा नहीं करने के कारण अब ब्याज समेत 42 लाख रुपये बकाया हो गए थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूर्व खालिद, शमशीर खान, नवेद फैसल को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने सह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था। गिरोह ने विशेष उद्देश्य के लिए चंदे के नामधनराशि एकत्र की थी। जिसे बैंक में जमा न कर आपस में बांट लिया था। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।