Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Minister Sandeep Singh said that before 2017 water used to drip in schools, better facilities were available in Yogi government
{"_id":"67dacc1ab6ab9f7ddd0dd2fc","slug":"video-minister-sandeep-singh-said-that-before-2017-water-used-to-drip-in-schools-better-facilities-were-available-in-yogi-government-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंत्री संदीप सिंह बोले- 2017 से पहले स्कूलों में टपकता था पानी, अब वो पुराने दिन चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंत्री संदीप सिंह बोले- 2017 से पहले स्कूलों में टपकता था पानी, अब वो पुराने दिन चले गए
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:22 PM IST
परिषदीय स्कूलों में 2017 से पहले मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हुआ करती थीं। हमने वह स्कूल भी देखे हैं। जहां छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर तक नहीं होते थे। उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ना होता था। इसके साथ ही ब्लैक बोर्ड,पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था तक नहीं हुआ करती थी। छात्रों को शौचालय जाने के लिए घर जाना पड़ता था। घर जाने के बाद वह स्कूल ही वापस नहीं आते थे। स्कूलों की छत से पानी टपकता रहता था। अब वह पुराने दिन चले गए हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार में हर छात्र को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं मिल रही हैं। यूपी के परिषदीय स्कूल आठ साल में देश में मॉडल की तरह स्थापित हो गए हैं। यह बातें बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने परिषदीय स्कूल मथुरापुर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से होंडा ने नवनिर्मित स्कूल में पर्यावरण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। स्कूल को बनाने में कोई भी पेड़ को नहीं काटा गया है। सरकार की ओर से स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। 57 जिलों में सीएम मॉडल स्कूल बन रहे हैं। प्रत्येक स्कूल को 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। प्रदेश के एक लाख 30 हजार परिषदीय विद्यालयों में 1 करोड़ 57 लाख से अधिक बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।