{"_id":"6756ecd540a1ab13020c75dc","slug":"video-nipun-assessment-exam-will-be-held-on-12th-and-13th-in-gautam-buddha-nagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौतमबुद्ध नगर में 12 व 13 को होगी निपुण असेसमेंट परीक्षा, एक से आठवीं तक विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौतमबुद्ध नगर में 12 व 13 को होगी निपुण असेसमेंट परीक्षा, एक से आठवीं तक विद्यार्थी होंगे शामिल
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:42 PM IST
गौतमबुद्ध नगर जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित 511 स्कूलों में 12 और 13 दिसंबर को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की निपुण एसेंसमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 80 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में कक्षा एक से तीन के छात्रों की हिंदी और गणित की परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे।
वहीं, कक्षा 4 और 5 की परीक्षा दूसरी पाली में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन की होगी। कक्षा 6 से 8 के छात्रों की हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा भी दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा होने के दो घंटे के अंदर शिक्षकों को ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करनी होगी। कक्षा एक से तीन के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। छोटे बच्चे होने के कारण शिक्षक सवाल जवाब करेंगे। उनके उत्तरों को शिक्षक ही भरेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।