{"_id":"6756969912e8166929046917","slug":"video-poetry-meet-organized-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में काव्य गोष्ठी का आयोजन, ये कैसा सफर है सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में काव्य गोष्ठी का आयोजन, ये कैसा सफर है सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:34 PM IST
Link Copied
प्रतीक फेडोरा सेक्टर-61 के क्लब हाउस में हँसी ठहाकों से भरी काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया l "बारह साल बेमिसाल" के अंतर्गत फेडोरा परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदर महफिल में न केवल प्रतीक फेडोरा के कुछ नवोदित कवियों ने काव्यपाठ किया बल्कि देश के नामचीन कवियों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिये l काव्यगोष्ठी का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हेमंत स्नेही ने किया एवं अध्यक्षता ग़ज़लकार दीक्षित दनकौरी ने की l प्रारंभिक संचालन मधु झाम्ब ने किया और बाद में हास्य कवि विनोद पांडेय ने अपने चिरपरिचित अंदाज में संचालन कर कार्यक्रम को भव्य ऊंचाइयां प्रदान किए l सोसायटी से वंदना बुंदेला, डॉ आराधना बुंदेला, अद्वैत पाण्डेय सहित आधा दर्जन रचनाकारों ने काव्य पाठ किया l आमंत्रित कवियों में सुप्रसिद्ध शायर दीक्षित दनकौरी - न मांझी , न रहबर ,न हक़ में हवाएं है कश्ती भी जर्जर ये कैसा सफ़र है , हास्य कवि विनोद पांडेय एवम् वरिष्ठ साहित्यकार रंजन कुमार सिंह का नाम उल्लेखनीय है l हास्य कवि विनोद पांडेय ने अपने छंदों और मुक्तकों से सबको हँसाकर लोटपोट कर दिया। उनकी कविता "तुम जब तक मेरे पास रही, मैं तब तक पास न हो पाया" ने तो सभी का दिल जीत लिया और तालियों का महोत्सव बना दियाl एक ओर जहां रंजन कुमार सिंह ने अपनी भावपूर्ण कविताओं से सबका मन मोह लिया वहीं हेमंत स्नेही की कविता राजघाट ने वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चुटकी ली और श्रोताओं को सोचने को मजबूर कियाl अध्यक्षता कर रहे दीक्षित दनकौरी जी ने कई सुंदर और प्रभावशाली गजल पढ कर खूब वाहवाही लूटीl अन्त में संयोजक स्नेही ने कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था के लिए प्रतीक फेडोरा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों अंकित दुबे, देवेंद्र साहू और अनुज चक्रवर्ती ने मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।