Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
VIDEO : A laborer died after falling from an under-construction house in Jaunpur, police took the body into custody and started investigating the case
{"_id":"6755ce3ece6629f1310d8a02","slug":"video-a-laborer-died-after-falling-from-an-under-construction-house-in-jaunpur-police-took-the-body-into-custody-and-started-investigating-the-case","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मामले की जांच में जुटी
शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर रविवार को कारागीर का काम कर रहा युवक तीन मंजिला छत से गिरकर घायल हो गया ।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बागबहार गांव निवासी अरविंद कुमार (50)पुत्र बहाल रविवार को ठीके दार धर्मेन्द्र कुमार के साथ खुटहन रोड स्थित पख्खनपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव के निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर दिवाल जोडने का काम कर रहा था। काम करते समय तीसरी मंजिला इमारत से अचानक अरविन्द गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।