{"_id":"6755dc5015e91a55950534e0","slug":"video-terror-of-miscreants-in-bhadohi-dalit-womans-hut-burnt-allegations-of-intimidation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में मनबढ़ों का आतंक, दलित महिला का मड़हा फूंका, धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में मनबढ़ों का आतंक, दलित महिला का मड़हा फूंका, धमकाने का आरोप
ज्ञानपुर स्थित सुरियावां थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव में शनिवार की रात कुछ मनबढ़ युवकों ने दलित महिला का रिहायशी मड़हा फूंक दिया। इससे मड़हे में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। शिकायत के बाद भी पुलिस मामले को लेकर उदासीन बनी हुई है। मनबढ़ों का विरोध करने पर फोटो देवी पत्नी स्व. कमलेश सरोज के साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी किया। पीड़िता शांति देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बस्ती में वह कच्चा मकान एवं रिहायशी मड़हा बनाकर रहती है। जिसमें उसका परिवार आदि रहते हैं। वहां से भगाने के लिए गांव के कुछ लोग काफी दिनों से धमका रहे हैं। शनिवार की रात गांव के कुछ लोग आकर मड़हे में आग लगा दिया। इससे उसमें रखा चारपाई, अनाज, बच्चों का कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गया। आरोप है कि पुलिस विपक्षी से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे परिवार डरा-सहमा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।