{"_id":"6755e0c05566fa3e79084bcb","slug":"video-three-people-died-in-sonbhadra-bike-slipped-out-of-control-in-a-pothole-police-is-investigating","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में तीन की मौत, सड़क के गड्ढ़े में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में तीन की मौत, सड़क के गड्ढ़े में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, पुलिस कर रही जांच
कोन-तेलगुडवा मार्ग पर हर्रा बिलरुआ गांव के पास रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा निवासी विकास चेरो (21) पुत्र रामसिंगार चेरो, राहुल पासवान (26) पुत्र ज्वाला पासवान, कृष्णा पासवान (24) पुत्र लौटन पासवान बाइक से तेलगुड़वा की तरफ से घर लौट रहे थे। गांव के बिलरुआ टोला के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे में पड़कर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने तीनों घायलों को कोन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।