Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Polio campaign started in Bhadohi one lakh 32 thousand children were given medicine on the first day
{"_id":"6755d27471b92306090e072a","slug":"video-polio-campaign-started-in-bhadohi-one-lakh-32-thousand-children-were-given-medicine-on-the-first-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में पोलियो अभियान की शुरूआत, पहले दिन एक लाख 32 हजार बच्चों को पिलाई दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में पोलियो अभियान की शुरूआत, पहले दिन एक लाख 32 हजार बच्चों को पिलाई दवा
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय से सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने प्लस पोलिया अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन एक लाख 32 हजार बच्चों को पोलियो का दो बूंद ड्राप पिलायी गयी। सीडीओ ने कहा देश पोलियाे मुक्त की ओर बढ़ रहा है। इस महाअभियान में एक भी बच्चा छूटने न पाए। स्वास्थ्यकर्मी पांच साल तक के हर बच्चे को घर-घर जाकर पोलिया की ड्राप जरूर पिलाएं। अभियान के पहले दिन 633 बूथों पर पोलिया का ड्राप पिलाया गया। सोमवार से स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंच कर ड्राप पिलाएंगी। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि अभियान के दौरान 2.74 लाख बच्चों पोलियो का ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन एक लाख 32 हजार बच्चों को दवा पिलायी गयी है। बताया जिले में जीरों से पांच साल तक के बच्चों की कुल संख्या 2 लाख 74 हजार 128 है। वहीं कुल घरों की संख्या 2 लाख 30 हजार 348 है। पांच दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए 454 टीमों को लगाया गया है। जिसकी निगरानी 154 पर्यवेक्षक करेंगे। इस दौरान 1947 कर्मी पोलियो का ड्राप पिलाएंगी। इसके साथ ही टेलीशिट भरना, मार्कर पेन से बच्चे के बॉय हाथ की अंगुली पर निशान लगाने का कार्य करेंगी। नये जन्मे बच्चों को नया प्रतिरक्षण कार्ड दिया जाएगा। वहीं पुराने जन्मे बच्चों का अंकन पूर्व के कार्ड पर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।