{"_id":"6755ad8ad02d9ec4a0080429","slug":"47-players-showed-their-strength-in-the-trials-of-national-handball-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127959-2024-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के ट्रायल में 47 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के ट्रायल में 47 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 11:24 PM IST
-केरल में 26 दिसंबर से आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता -शीघ्र जारी होगी चयनित खिलाड़ियों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तर की टीम के चयन के लिए रविवार को लुहणू खेल परिसर के हैंडबाल मैदान में ट्रायल हुआ। ट्रायल में प्रदेश भर से 47 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। एसोसिएशन इंडिया की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की वरिष्ठ राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 दिसंबर तक केरल में किया जा रहा है। हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया की ओर से हैडॉक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की देखरेख में यह ट्रायल आयोजित किए गए। चयनकर्ताओं में हैंडबाल कोच चंदन ठाकुर, सुशील कुमार और प्रेम कुमार ने चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखा। हैंडबाल कोच चंदन सिंह ठाकुर ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 47 खिलाड़ियों ने लिए खूब पसीना बहाया। शीघ्र ही राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम घोषित कर दी जाएगी। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर जिले के बरठीं में चलेगा जहां एनआईएस हैंडबाल कोच चंदन सिंह ठाकुर उनको प्रशिक्षण देंगे। 23 दिसंबर को टीम केरल के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर पूर्व कप्तान व हैंडबाल कोच राजेश मेहता, आंचल चंदेल कर्ण चंदेल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।