आनी(कुल्लू) । मापतोल विभाग ने आनी के विश्राम गृह परिसर में शिविर लगाया। यह शिविर 11 दिसंबर तक चलेगा। इस शिविर में रामपुर से मापतोल विभाग के निरीक्षक दीपक शर्मा और उनकी टीम आएगी। शिविर में मापतोल यंत्रों की जांच और उनका नवीनीकरण किया जाएगा। आनी कस्बे और आसपास के सभी दुकानदारों, ढाबा-होटल संचालकों, उचित मूल्य की सहकारी, अर्द्ध सहकारी और दुग्ध उत्पादन केंद्र को निर्देश दिए हैं कि वे अपने साथ पिछला सत्यापन प्रमाणपत्र और अपने बट्टे, तराजू, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मीटर और लीटर आदि भी साथ लाएं। सोमवार को लुहाल, खनाग, शुश, रशाण्डी, सराली, चौकी, कमांद, खण्णी, खुन्न, कोहिला, बुछैर, लढागी, तराला, कुटवा, ओलवा, थनोग पुनन, अमरबाग और आसपास के क्षेत्रों में शिविर लगाया जाएगा। 10 दिसंबर को गुगरा, चवाई, हरिपुर, निगान, समोली, बराड, कण्डुगाड, जाबन क्षेत्र के देवरी, जिखटी, निगाली कैंची में शिविर लगेगा। 11 दिसंबर को आनी कस्बा, नालदेरा, बराड़, रवाह, रोपड़ी, शमशर और आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों, ढाबा और होटल, रेस्टोरेंट संचालकों बटे, तराजू बिजली के कांटे, लीटर-मीटर व अन्य सभी प्रकार के मापतोल यंत्र का निरीक्षण के बाद नवीकरण विश्राम गृह आनी में किया जाएगा। श्वाड शिविर के दौरान जिन लोगों ने शिविर में भाग नहीं किया, तो वे दस दिसंबर को आनी आकर अपने कांटे में स्टैंप अवश्य लगवा दें।

गैस लीक होने से हादसा
गैस लीक होने से हादसा
गैस लीक होने से हादसा