{"_id":"67569ae56f5384264c050dc4","slug":"video-jhajajara-ma-gata-jayata-samaraha-ka-tayaraya-ma-isatamal-haii-emablsa-saval-ka-ghara-ma-savasathaya-vabhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में गीता जयंती समारोह की तैयारियों में इस्तेमाल हुई एम्बुलेंस, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में गीता जयंती समारोह की तैयारियों में इस्तेमाल हुई एम्बुलेंस, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग
झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में सोमवार को गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों के दौरान एक स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सामान ढोती नजर आई। यह एम्बुलेंस, जिसका काम गंभीर मरीजों को अस्पताल तक ले जाना है, सिविल अस्पताल से पोस्टर, बैनर और अन्य सामग्री लाकर गीता जयंती समारोह में लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस लगभग एक घंटे तक इस कार्य में लगी रही। एम्बुलेंस का इस प्रकार इस्तेमाल किए जाने पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एम्बुलेंस की प्राथमिकता मरीजों की सेवा होनी चाहिए, न कि सरकारी कार्यक्रमों की तैयारियों में इसका इस्तेमाल।
उल्लेखनीय है कि झज्जर में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसमें कर्म, भक्ति और ज्ञान का संगम देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
हालांकि, एम्बुलेंस के दुरुपयोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी संसाधनों के अनुचित उपयोग की ओर इशारा करती है। लोगों ने इस मुद्दे पर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।