बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Padma Shri and President's award winning artistes living in Kaladham are surrounded by problems

पद्मश्री और राष्ट्रपति से सम्मानित कलाकार भी बदइंतजामी से परेशान, कलाधाम में रहने वाले कलाकारों की सुनिए

अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 10:57 AM IST
Padma Shri and President's award winning artistes living in Kaladham are surrounded by problems
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही का शिकार बच्चा भले ही जीवन की जंग हार गया हो, लेकिन वो कई सवाल जिम्मेदारों की व्यवस्था पर खड़ा कर गया। कलाधाम सोसाइटी देश के कलाकारों के लिए बनाई गई है। यहां पद्मश्री से लेकर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार रह रहे हैं। उनकी कला ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भारत का माथा ऊंचा किया है लेकिन उनको अपने ही घर पर बदइंतजामी का शिकार होना पड़ रहा है। आरोप है कि यदि कलाकार अपनी कला को घर के बाहर प्रदर्शित करता है तो उन्हें धमकियां मिलती हैं। उनसे जुर्माना वसूला जाता है। जबकि कलाकार के लिए उनकी कला ही पहचान होती है।

सोसाइटी में रहने वाले कलाकारों ने आरोप लगाया है कि कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई इस सोसाइटी में अब उनका जीवन नारकीय होता जा रहा है। तीन से चार करोड़ रुपये मूल्य के स्टूडियो होने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पूरी सोसाइटी में बदहाली का माहौल है। नालियों को लोहे की चादरों से ढका गया है, जो आए दिन हादसों का कारण बन रही हैं। इन पर चलने के दौरान लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं बिजली के खंभों पर खुले तार लटक रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।

कलाकारों की जमीन को बेचने का आरोप
सोसाइटी में 96 स्टूडियो हैं। सोसाइटी की एक तिहाई जमीन पर संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र बनाया जाना था। जहां देश के कलाकार शांति में रहकर विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करते,लेकिन जिम्मेदारों ने उसे कैंसर अस्पताल को बेच दिया। आरोप है कि कई बार कलाकारों ने जाकर प्राधिकरण के अधिकारियों से इसे बचाने की गुहार लगाई। उसके बाद भी उनकी नहीं सुनी गई। कलाकारों के साथ लंबे समय से भेदभाव किया जा रहा है। अच्छा वातावरण तक उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कलाकारोेंं का यहां से घर छोड़कर जाना पड़ सकता है।

सबमर्सिबल के भरोसे चल रही सोसाइटी
सोसाइटी में रहने वाले आशुतोष तिवारी ने बताया कि लंबे समय से केवल प्राधिकरण को पानी का बिल दे रहे हैं लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। सोसाइटी में पानी का प्रेशर इतना कम आता है कि घरों में पानी की टंकियां भर ही नहीं पाती हैं। उन्होंने बताया कि सबमर्सिबल के भरोसे ही सोसाइटी चल रही है। सोसाइटी में पानी की समस्या वर्षों से कलाकार झेल रहे हैं। कई बार प्राधिकरण को पत्र लिखे गए लेकिन समाधान पर कोई काम नहीं किया गया। जब काम शुरु भी हुआ तो सोसाइटी की एक जान के साथ खिलवाड़ कर दिया गया।

क्या बोले लोग
सोसाइटी में प्राधिकरण की लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई है। अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - पीएस राघव,निवासी
ललित कला अवार्ड से सम्मानित हूं। प्रतिदिन बच्चा दादू कहकर निकलता था। प्राधिकरण की लापरवाही ने बूढ़ापे में अकेला कर दिया। - राजेश शर्मा,निवासी
सोसाइटी के बगल में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र बनाया जाना था। उसे भी बेच दिया गया। कलाकारों के साथ बदसलूकी की जाती है। - दीपक कुमार,निवासी
नालियों को लोहे की चादरों से ढका गया है, जो आए दिन हादसों का कारण बन रही हैं। - रिचा आर्या,निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

26 Jul 2026

खुशी के लिए निकले थे, पहुंची मौत की सूचना, जानिए कैसे हुआ हादसा

26 Jul 2026

कानपुर: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

26 Jul 2026

कानपुर: जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

26 Jul 2026

Shivpuri News: नरवर किला तोप चोरी कांड में सफलता, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त

26 Jul 2026
विज्ञापन

रामगढ़ताल में आपस में टकराई दो बोट, युवक की मौत, 2 घायल

26 Jul 2026

लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर चला अभियान

26 Jul 2026
विज्ञापन

लखनऊ: पीजीआई में हुआ उत्तर भारत का पहला हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो प्रत्यारोपण; पिता ने दिया बोन मैरो

26 Jul 2026

मुजेसर गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

26 Jul 2026

जूडो में फरीदाबाद के युवा खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए हुए चयनित

26 Jul 2026

लखनऊ: गर्ल्स हॉस्टल में मिला छात्र, भीड़ ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पीटा

26 Jul 2026

रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ने वाले RI को बीच सड़क पर रोका, थप्पड़ मारने का आरोप

26 Jul 2026

दक्ष प्रजापति जयंती: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने को कहा

26 Jul 2026

किठवाड़ी में कार्यकर्ताओं संग 'मन की बात', मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से की राष्ट्रसेवा की अपील

26 Jul 2026

Bareilly: ट्रेन से कटकर ट्रक चालक और क्लीनर की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप, हंगामा

26 Jul 2026

कानपुर: स्वामी जगन्नाथ की विदाई रथयात्रा निकाली, पुष्प वर्षा संग जगह-जगह हुआ स्वागत

26 Jul 2026

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में नन्हे भक्तों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

26 Jul 2026

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

26 Jul 2026

जमीनी विवाद में दबंगई: नागौर में दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला, वारदात CCTV में कैद

26 Jul 2026

मृतक का दोस्त लवकुश बोला, अव्यान कहां गया

26 Jul 2026

पटौदी में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई

26 Jul 2026

पटौदी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का हुआ आयोजन

26 Jul 2026

फरीदाबाद में मिट्टी धंसने से जेसीबी चालक की मौत

26 Jul 2026

29 कंपनी खोलकर तीन साल से फर्जी इनवाइस पर 200 करोड़ का चूना

26 Jul 2026

दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला

26 Jul 2026

नायब सिंह सैनी: केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है

कानपुर: कवयित्री डॉ. लता कादम्बरी की पुस्तक दो आइने का हुआ विमोचन

26 Jul 2026

निवाड़ी में विकास की सौगात: सीएम यादव ने दी करोड़ों की सौगात, नई घोषणाओं से जिले को मिली विकास की नई पहचान

26 Jul 2026

गुरुग्राम: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

26 Jul 2026

औरैया: सावन में देवकली मंदिर में उमड़ेगी भीड़, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed