सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   VIDEO : People who did not follow traffic rules at Pari Chowk were made aware by giving them roses

VIDEO : परी चौक पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को गुलाब का फूल देकर किया गया जागरूक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:46 PM IST
VIDEO : People who did not follow traffic rules at Pari Chowk were made aware by giving them roses
परी चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक अनोखी पहल करते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को चालान काटने के बजाय गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें यह समझाना था कि सुरक्षित यातायात सभी के लिए कितना जरूरी है। इस अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों और बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को रोका। चालान की बजाय उन्हें गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों ने फूल देते हुए उनसे सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट पहनने की अपील की, ताकि वे खुद को और दूसरों को भी सड़क पर सुरक्षित रख सकें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जागरूक करना है। चालान काटने से कई बार वाहन चालक केवल उस क्षण के लिए सतर्क हो जाते हैं, जबकि गुलाब का फूल देने से एक सकारात्मक संदेश जाता है और यातायात नियमों का पालन करने की आदत विकसित करने में सहायता मिलती है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद का कहना है कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और अगर हम नियमों का पालन करेंगे, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। गुलाब का फूल देकर यह संदेश दिया गया कि पुलिस केवल सजा देने वाली संस्था नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए वह जागरूकता भी फैला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सीएम योगी के बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार, बोले- पीडीए ना तो बंटेगा न तो कटेगा... जो ऐसी बातें करेगा बाद में पिटेगा

28 Oct 2024

VIDEO : काशी में छठ पर्व की तैयारियां शुरू, घाटों पर बेदी बनाने में जुटे श्रद्धालु

28 Oct 2024

VIDEO : पुस्तक विक्रेता पर हमला, आधा दर्जन युवकों ने बीच बाजार की मारपीट

28 Oct 2024

VIDEO : IIT BHU के 13वें दीक्षांत समारोह में मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

28 Oct 2024

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर का 15वां दीक्षांत समारोह, डिग्रियां और मेडल पाकर चहके मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन

VIDEO : वैदिक मंत्रों से शुरू हुआ IIT BHU का 13वां दीक्षांत

28 Oct 2024

VIDEO : कर्णप्रयाग में दिवाली के लिए सजा बाजार, पुलिस ने सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा- निर्देश

28 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 18 से अधिक आपराधिक मामले

28 Oct 2024

VIDEO : लग्जरी कार से महंगा घोड़ा, कीमत 82 लाख रुपये, ऊंचाई 66 इंच...पीते हैं एक किलो घी; जानें खासियत

28 Oct 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रत्नावली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

28 Oct 2024

VIDEO : मिनी ट्रक ने बाइक सवारों और पैदल चल रही महिला को रौंदा, वृद्धा की मौत; तीन की हालत गंभीर

28 Oct 2024

VIDEO : कलर नकराना गांव के लोगों ने शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर किया चक्का जाम

28 Oct 2024

Khargone News: चाय पीने गए किसान का 15 मिनट में लाखों की सोयाबीन के साथ टेंपो गायब, पुलिस तीन घंटे में खोजा

28 Oct 2024

VIDEO : मेरठ के भावनपुर में नवजात का शव रखकर नर्सिंग होम पर किसान यूनियन का हंगामा

28 Oct 2024

VIDEO : नर्स से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बरगढ़ थाना अध्यक्ष निलंबित

28 Oct 2024

VIDEO : प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा

28 Oct 2024

VIDEO : MCD सदन में बैठक शुरू होने से पहले भाजपा पार्षदों का हंगामा, मेयर की कुर्सी पर लगाए पोस्टर

28 Oct 2024

VIDEO : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दादा और पोते की मौत, तीन घायल

28 Oct 2024

VIDEO : मथुरा में चोरों का आतंक, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष की दुकान में हुई चोरी

28 Oct 2024

VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हादसा, कैंटर का फट गया टायर; पीछे से टकराई बस और कार

28 Oct 2024

VIDEO : एटा में दूध लेकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, अज्ञात वाहन ने रौंदा; मौके पर ही मौत

28 Oct 2024

VIDEO : एटा में किसानों ने चुपके से जला दी पराली, वीडियो हुआ वायरल

28 Oct 2024

VIDEO : 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा

28 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद में जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता का ट्रायल, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में ग्रैप-2 लागू... एनसीआर में असर, बल्लभगढ़ डिपो में खड़ी हैं 21 बसें, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : Gurugram: गुरुग्राम के एक स्कूल में छात्रों ने किया निपुण रामलीला का मंच, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : झांसी से सवा लाख का इनामिया मसीह गिरफ्तार, कानपुर पुलिस ने भी रखा था इनाम

28 Oct 2024

VIDEO : स्कूल के पास युवक की पीट पीटकर हत्या

28 Oct 2024

VIDEO : सोते समय बच्चे के रोने पर गुस्साए पिता ने उसे मौत के घाट उतारा

28 Oct 2024

Tikamgarh News: पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे किए जब्त, एक के खिलाफ केस दर्ज

28 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed