{"_id":"671f32a43aa409263e0692e9","slug":"video-people-of-kaler-nakarana-village-blocked-the-road-demanding-closure-of-the-liquor-shop","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कलर नकराना गांव के लोगों ने शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कलर नकराना गांव के लोगों ने शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर किया चक्का जाम
बिलासपुर जिले के कलर नकराना गांव में शराब ठेके को बंद करवाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। लंबे समय से इस ठेके को बंद करने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के कारण गांववालों को अब सड़क पर उतरना पड़ा है। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित होने के कारण इस क्षेत्र में सस्ती शराब मिलती है, जिससे शराब के शौकिनों का जमावड़ा रहता है। इस स्थिति के चलते गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने विशेष रूप से इस समस्या को उठाते हुए कहा कि ठेका बंद करवाने की उनकी यह मांग लंबे समय से अनसुनी की जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।