Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : Farmers union creates ruckus at nursing home by placing dead body of newborn in Bhavnapur, Meerut
{"_id":"671f2fb7fd7ab06aad0f7ab7","slug":"video-farmers-union-creates-ruckus-at-nursing-home-by-placing-dead-body-of-newborn-in-bhavnapur-meerut","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ के भावनपुर में नवजात का शव रखकर नर्सिंग होम पर किसान यूनियन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ के भावनपुर में नवजात का शव रखकर नर्सिंग होम पर किसान यूनियन का हंगामा
मेरठ के भावनपुर थाना स्थित गढ़ रोड पर एक निजी हॉस्पिटल के बाहर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर नवजात का शव रखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि बीती 22 अक्तूबर को थाना मुंडाली के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी अरविंद की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर गढ़ रोड स्थित अजय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां अन्नू ने एक नवजात को जन्म दिया। डॉक्टरों ने नवजात को मशीन में रखने की सलाह दी, जिसके बाद तीन दिन नवजात को मशीन में रखा और पूरी तरह स्वास्थ होने की बात कहते हुए 26 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया।वही अगले दिन बच्चे की तबियत खराब हुई और उसकी मृत्यु हो गई। जब उन्होंने एक निजी अस्पताल में नवजात को दिखाया तो नवजात में इन्फेक्शन फैलने से मौत का कारण बताया।जिसके बाद सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।और नारेबाजी करते हुए अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।