{"_id":"6a7cbd2f3246f7311c0a1a8a","slug":"meerut-tantrik-abducted-a-teenage-girl-and-took-her-away-in-a-rented-car-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: किशोरी का अपहरण कर किराए की कार में ले गया तांत्रिक, चालक की सूझबूझ से पकड़ा गया; लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किशोरी का अपहरण कर किराए की कार में ले गया तांत्रिक, चालक की सूझबूझ से पकड़ा गया; लोगों ने पीटा
Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
सार
शास्त्रीनगर निवासी तांत्रिक अजीम बहला-फुसलाकर अपनी पूर्व पत्नी की छोटी बहन को ले गया। कार के चालक को शक हुआ तो उसने पूछताछ की। इसके बाद भीड़ ने पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी को तलाक दे चुका तांत्रिक एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किराए की गाड़ी से दिल्ली ले जाते हुए चालक को शक हुआ तो उसने तांत्रिक से पूछताछ शुरू की। लोगों ने तांत्रिक को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के भाई ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि छह साल पहले उसने अपनी बहन की शादी शास्त्रीनगर निवासी तांत्रिक अजीम से की थी। विवाद के चलते एक साल पहले दोनों में तलाक हो गया। इससे तांत्रिक उससे रंजिश रखने लगा। बदला लेने के लिए तांत्रिक उसकी बड़ी बहन के घर मंगलवार रात 1.30 बजे पहुंच गया और वहां रह रही नाबालिग छोटी बहन को बहला फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
किराए की गाड़ी में वह उसे दिल्ली ले जा रहा था। सूचना पर उन्होंने आरोपी को लगातार कॉल किए। उसने फोन नहीं उठाया। इस पर किराए की गाड़ी के चालक को शक हुआ। उसने किशोरी के बारे में जानकारी की तो उसने उसे पत्नी बताकर बरगलाने का प्रयास किया। शक होने पर चालक ने रास्ते में कार रोक ली और आसपास के लोगों के सहयोग से तांत्रिक अजीम को दबोच लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी देखें...
Meerut: लंबे इंतजार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, आठ उपाध्यक्ष बने, सुभाष शर्मा सहित तीन महामंत्री