{"_id":"6a7cae01d1a800975403e658","slug":"meerut-employee-trapped-in-a-four-storey-tower-s-elevator-it-crashed-down-immediately-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मंगलपांडे नगर में चार मंजिला टावर की लिफ्ट में फंसा कर्मचारी, गेट तोड़कर निकालते ही धड़ाम से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मंगलपांडे नगर में चार मंजिला टावर की लिफ्ट में फंसा कर्मचारी, गेट तोड़कर निकालते ही धड़ाम से गिरी
Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
सार
मंगलपांडे नगर के सीजी टावर में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अंकुर त्यागी लिफ्ट में फंस गया। लोगों ने करीब 15 मिनट में गेट तोड़कर उसे निकाल लिया। लेकिन उसके बाद लिफ्ट गिर गई। मौके पर पुलिस ने आकर पड़ताल की।
विज्ञापन
टावर की लिफ्ट में और उसमें से बचाया गया कर्मचारी अमित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलपांडे नगर स्थित चार मंजिला सीजी टावर में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे लिफ्ट में एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फंस गया। लोगों ने लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट तोड़कर उसे सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन इसके बाद लिफ्ट गिर गई। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोगों की तत्परता से हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन जनहानि न होने के कारण कोई शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के सीजी टावर की दूसरी मंजिल पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के कर्मचारी नवीन चौधरी का कहना है कि उनके साथी कर्मचारी अंकुर त्यागी बुधवार सुबह लिफ्ट में फंस गए थे। उन्होंने मोबाइल से कॉल कर अन्य कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का गेट तोड़कर अंकुर त्यागी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इसके बाद लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस दौरान कोई लिफ्ट में मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट गिरने की सूचना पर भवन स्वामी वहां आ गए। मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि इस मामले की दमकल विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
बिजली गुल होने से रुकी थी लिफ्ट
तक्षशिला निवासी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सीजी टावर के मालिक हैं। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट रुकी थी। इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गेट तोड़ दिया था। गेट तोड़ने के कारण लिफ्ट नीचे आ गई। हादसे में किसी के चोट आदि नहीं लगी है। केवल लिफ्ट में तकनीकी खामी आई, उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। फाइनेंस कंपनी के कार्यालय को 10 वर्ष पूर्व किराये पर दिया गया था। अब इसका नया एग्रीमेंट होना है लेकिन कंपनी का एक कर्मचारी कंपनी को कहीं और कार्यालय दिलाना चाहता हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी वजह से सामान्य घटना को इस तरह से फैलाया गया है।