फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 122 enemy properties to be auctioned in Meerut; Ministry of Home Affairs issues directives

UP: मेरठ में 122 शत्रु संपत्तियां होंगी नीलाम, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश, जानें कहां हैं ये प्रॉपर्टी

Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के सरधना, मवाना और सदर तहसील में शत्रु संपत्तियां हैं, जो अवैध कब्जे की भी शिकार हैं। इन संपत्तियों को अब नीलाम किया जाएगा, किराए या लीज पर नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: 122 enemy properties to be auctioned in Meerut; Ministry of Home Affairs issues directives
शत्रु संपत्ति। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थित बेशकीमती शत्रु संपत्तियों की अब नीलामी की जाएगी। मेरठ सदर तहसील, मवाना और सरधना तहसील में 122 शत्रु संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर नीलामी की प्रक्रिया होगी। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शत्रु संपत्तियों को अब किराए या लीज पर नहीं दिया जाएगा, बल्कि केवल नीलाम किया जाएगा।

विज्ञापन


मेरठ जनपद में कुल 122 शत्रु संपत्तियां हैं। इनमें से 45 संपत्तियां मेरठ शहर में स्थित हैं, जो सभी आवासीय हैं और अवैध कब्जों की शिकार हैं। शेष संपत्तियां सरधना, मवाना और सदर तहसील में हैं, जिनमें से अधिकांश कृषि भूमि हैं।
विज्ञापन

प्रशासन 19 कृषि संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराकर नीलामी के लिए तैयारी करने का दावा कर रहा है। अभिरक्षक कार्यालय द्वारा सरधना तहसील के गांव महल में एक कृषि भूमि 8.71 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। उसकी रजिस्ट्री में 70 लाख रुपये से अधिक का स्टांप शुल्क भी अदा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने अब निर्देश जारी किए कि शत्रु संपत्तियों को किराए या लीज पर नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनकी केवल नीलामी की जाएगी। डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया है कि जनपद में शत्रु संपत्तियां करोड़ों रुपये की हैं। सभी संपत्ति की जानकारी जुटाने में जिला प्रशासन लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed