फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: After a long wait, the BJP's district executive committee has been announced

Meerut: लंबे इंतजार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, आठ उपाध्यक्ष बने, सुभाष शर्मा सहित तीन महामंत्री

Wed, 12 Aug 2026 11:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 12 Aug 2026 11:58 PM IST
सार

BJP: मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, मंजू सेठी, मोहित तोमर, रोबिन गुर्जर, राहुल चौहान, दीपक अहलावत, अमित मोहन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। 

विज्ञापन
Meerut: After a long wait, the BJP's district executive committee has been announced
भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिन्होंने घोषित की कार्यकारिणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लंबे इंतजार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बुधवार देर रात घोषणा कर दी गई। खींचतान व गुटबाजी के चलते पश्चिम क्षेत्र में अकेले मेरठ की जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पा रही थी। इसका कारण क्षेत्रीय पदाधिकारियों का दबाव बताया जा रहा था। लंबी जद्दोजहद के बाद कार्यकारिणी फाइनल हुई। इस कार्यकारिणी के सहारे ही भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, मंजू सेठी, मोहित तोमर, रोबिन गुर्जर, राहुल चौहान, दीपक अहलावत, अमित मोहन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। मंजू सेठी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं तो रोबिन गुर्जर सांसद अरुण गोविल के किठौर विधानसभा प्रतिनिधि हैं। इसी तरह से अभी तक उपाध्यक्ष रहे फिरेराम धनतला व समीर चौहान को जिला महामंत्री बनाया गया है। सुभाष शर्मा भी महामंत्री बने हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए जिला मंत्रियों में सोनू त्यागी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, शिवशक्ति सिंह प्रधान, पूजा वाल्मीकि, विक्की तनेजा, मुकेश शास्त्री, सुभाष दीक्षित, अनिल सैनी शामिल हैं।
इनके अलावा नीरज गोयल को जिला कोषाध्यक्ष, पंकज गर्ग व विनोद जिंदल को जिला सह कोषाध्यक्ष, कुलदीप तोमर को जिला मीडिया संयोजक, आलोक तोमर व शक्ति नेहरा को जिला मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। इसी तरह से विनय शर्मा जिला आईटी संयोजक, अनिल चपराना व बादल चौधरी को जिला आईटी सह संयोजक, संजीव राणा जिला कार्यालय मंत्री, कपिल देव व सुशील कंबोज को जिला कार्यालय सह मंत्री, अमित रहदरा को जिला सोशल मीडिया संयोजक, केपी नंगली व जितेंद्र त्यागी को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक घोषित किया गया है।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में 122 शत्रु संपत्तियां होंगी नीलाम, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश, जानें कहां हैं ये प्रॉपर्टी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed