फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of a clerk found hanging in Shraddhapuri; discovery made after a foul smell was detected

Meerut: श्रद्धापुरी में फंदे पर लटका मिला मुंशी का शव, बदबू आने पर पता चला, पत्नी से विवाद होने पर रहता था अलग

Fri, 14 Aug 2026 12:18 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 14 Aug 2026 12:18 AM IST
सार

रोहटा निवासी प्रमोद राठी (52) कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में करीब एक साल से किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Meerut: Body of a clerk found hanging in Shraddhapuri; discovery made after a foul smell was detected
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 में किराए के मकान में प्रमोद राठी का शव बृहस्पतिवार को फंदे पर लटका हुआ मिला। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़-गल चुका था। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। उनके आने पर अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। मृतक अपनी पत्नी व दो बच्चों से विवाद के चलते अलग रहता था। जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा बाहर से खुला था। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-दो में करीब एक वर्ष से रोहटा निवासी प्रमोद राठी (52) फायर ब्रिगेड कर्मी विजय कुमार के मकान में किराए पर रहे थे। विजय कुमार गाजियाबाद में तैनात हैं। प्रमोद की शादी करनावल निवासी कुसुम से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। प्रमोद कचहरी में मुंशी का काम करते थे।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने बताया कि कई दिन से बदबू आ रही थी। जिसके चलते उन्होंने विजय कुमार को कॉल कर घर से बदबू आने की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पास में ही रहने वाले विजय कुमार के बड़े भाई विनय कुमार की पत्नी को पूरे मामले की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचीं। पड़ोसियों के साथ उन्होंने अंदर जाने का प्रयास किया तो मुख्य द्वार खुला हुआ था। कमरे में छत के पंखे में रस्सी बंधी थी और फंदा प्रमोद के गले में था।
 

सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रमोद का शव फूलकर काला पड़ चुका था। माना जा रहा है कि प्रमोद की मौत चार-पांच दिन पूर्व हुई है।
 

पुलिस ने मृतक की पत्नी को जानकारी दी
कंकरखेड़ा पुलिस ने प्रमोद की पत्नी व बेटे को इस मामले की जानकारी दी। पहले उन्होंने आने से मना कर दिया। पुलिस ने सख्ती बरती तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रमोद की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रमोद का पत्नी कुसुम से दस साल से विवाद चल रहा था। कुसुम कंकरखेड़ा की ही जवाहरनगर कॉलोनी में दोनों बेटों के साथ रहती हैं। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा। कई सवालों के जवाब मिलेंगे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed