{"_id":"6a7e183ef6455089c60ca377","slug":"meerut-brother-in-law-steals-14-lakh-using-a-duplicate-house-key-arrested-along-with-an-accomplice-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जीजा ने मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चुरा लिए 14 लाख, साथी समेत गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जीजा ने मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चुरा लिए 14 लाख, साथी समेत गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल
Fri, 14 Aug 2026 12:47 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:47 AM IST
सार
गंगानगर जेजी ब्लॉक में अमित तोमर ने अपने घर में 14 लाख रुपये किसी काम के लिए लाकर रखे थे। इस बात का पता अमित के जीजा सुनील को लग गया। जब घरवाले कहीं चले गए, तो जीजा ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर रकम साफ कर दी। सीसीटीवी से वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेजी ब्लॉक गंगानगर में जीजा ने साले के बंद मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर 14 लाख रुपये की चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गंगानगर जेजी ब्लॉक निवासी अमित तोमर ने किसी काम के लिए घर में 14 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। उसी दौरान घर पर भमौरी गांव निवासी जीजा सुनील सोम पहुंचा। उसने घर में रखे रुपये देख लिए। करीब दो घंटे बाद परिवार के सभी सदस्य मकान पर ताला लगाकर बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित अमित के मुताबिक कुछ देर बाद ही जीजा सुनील चाबी बनाने वाले को अपने साथ लाया। उसने घर के मुख्य गेट सहित अन्य कमरों की चाबी बनवा ली। आरोप है कि अलमारी में रखी 14 लाख रुपये की धनराशि चोरी कर ली। घर लौटने पर घटना का पता चला।
पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में जीजा अपने अन्य साथी के साथ नजर आया। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो रिसीव नहीं की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जीजा सुनील, उसके साथी अमित निवासी भमौरी, सरधना को गिरफ्तार कर लिया।
गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी में से 9.5 लाख रुपये की धनराशि बरामद की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।