Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
police station chief explained the rights to girl students in Greater Noida During the Dost Police program
{"_id":"69b95ace7d6d874a6d0d611d","slug":"video-police-station-chief-explained-the-rights-to-girl-students-in-greater-noida-during-the-dost-police-program-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोस्त पुलिस कार्यक्रम: ग्रेनो में छात्राओं को महिला थानाध्यक्ष ने बताए अधिकार, 24 घंटे पुलिस सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पुलिस कार्यक्रम: ग्रेनो में छात्राओं को महिला थानाध्यक्ष ने बताए अधिकार, 24 घंटे पुलिस सुरक्षा का भरोसा
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:14 PM IST
Link Copied
पुलिस आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहती है। बिना डर-झिझक के पुलिस से अपनी बात कह सकते हैं। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना होगा। यदि एक बार आप चुप हो गईं तो आगे भी आपके साथ अन्याय हो सकता है। ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में पहुंची छात्राओं से थानाध्यक्ष संदीपा चौैधरी ने कहीं।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि महिला के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन पर मदद मांगें।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर राह चलते कोई परेशान करता हो घरेलू हिंसा की बात हो या किसी अन्य तरह की समस्या हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और पुलिस उन अवांछित तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस दौरान साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को बताया गया कि अगर आपका सोशल मीडिया पर अकाउंट है तो उसमें प्राइवेसी लगाएं। किसी अनजान शख्स से ऑनलाइन दोस्ती न करें। कार्यक्रम में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया गया। वीडियो कॉल पर बातचीत नहीं करने की बात बताई। इस मौके पर हिमानी चौधरी,अर्चना कटियार और प्रदीप भाटी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।