{"_id":"676a50b2660c3bbba20bd0d2","slug":"video-sachin-pilot-held-a-meeting-with-workers-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में कार्यकर्ताओं संग सचिन पायलट ने की बैठक, बोले- माफी मांगे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में कार्यकर्ताओं संग सचिन पायलट ने की बैठक, बोले- माफी मांगे भाजपा
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:42 AM IST
नोएडा। सेक्टर 52 स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होने संसद में हुई घटना पर बयान देते हुए कहा कि भाजपा के प्रति देशभर में रोष है। उन्होने षडयंत्र रचा और राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को उसी षडयंत्र के तहत रोका गया था। राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। डा भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया गया। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि गृहमंत्री समेत पूरी भाजपा माफी मांगे और गृहमंत्री इस्तीफा दें। अपमानजनक बातें पहली बार नही बोली गई बल्कि कई बार बोली गईं। संविधान की जानबूझकर अवमानना की गई। नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने महाराष्ट्र में हुए चुनाव को लेकर कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। देश में सात दशकों तक इसको सींचने का काम किया है। मै समझता हूं कि अब अगर उनकी क्रेडिबिलिटी पर अगर जनता को शक होता है तो यह लोकतंत्र के लिए शुभ संदेश नही है। इसके आगे उन्होने कहा कि कोई कुछ भी कहता रहे, इंडिया गठबंधन हमेशा बना रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।