{"_id":"67d416ca90264d0fe20fd64f","slug":"video-societies-and-sectors-in-greater-noida-were-drenched-in-colours-on-holi-2025-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में रंगों की बरसात, होली पर रंगों से सराबोर हुई सोसायटी और सेक्टर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में रंगों की बरसात, होली पर रंगों से सराबोर हुई सोसायटी और सेक्टर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:15 PM IST
ग्रेटर नोएडा में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसायटी में जमकर रंग उड़े और गुलाल बरसा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पर्व का भरपूर आनंद उठाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग थिरके और रंग-बिरंगे चेहरे लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने भी टोली बनाकर रंग-गुलाल उड़ाए और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। सोसायटी में होली के खास आयोजन किए गए। बच्चों ने पिचकारी से दोस्तों और परिवार वालों को रंग डाला, तो बड़ों ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह डीजे पर होली के गीतों की धुनें बजीं, जिस पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। सेक्टर गामा, बीटा, अल्फा और डेल्टा में भी होली का खास उत्साह देखने को मिला। कॉलोनियों में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर रंग लगाया और गले मिलकर होली की बधाइयां दीं। कई स्थानों पर फूलों से होली खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कुछ सोसायटी में इस बार ईको-फ्रेंडली होली मनाई गई। लोगों ने केमिकल वाले रंगों से बचते हुए प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेली। पानी की बचत के लिए सूखी होली खेलने पर भी जोर दिया गया। ग्रेटर नोएडा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंगों की इस मस्ती में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रशासन की सतर्कता से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। एम्स ग्रीन एवेन्यू सेक्टर 4 ग्रेनो में रहने वाली शिल्पी भदौरिया ने बताया कि होली ने एक बार फिर प्रेम, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। सोसाइटी में लोगों ने एक साथ होली खेली। वहीं होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही। नशे में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई और कई जगह चेकिंग अभियान भी चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।