{"_id":"67d31b9ae9f917771208dfcf","slug":"holika-dahan-took-place-with-rituals-at-several-places-in-the-district-karauli-news-c-1-1-noi1387-2725893-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karauli News: जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया होलिका दहन, होली गायन और उत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया होलिका दहन, होली गायन और उत्सव का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 07:22 AM IST
होली के पावन पर्व पर गुरुवार को जिले भर में जगह-जगह होलिका दहन किया गया। इस मौके पर रात को मुहूर्त के अनुसार लोगों ने विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया। वहीं, त्योहार के चलते शहर के बाजारों में भीड़ रही।
जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। इस दौरान दोपहर से ही विशेष रूप से युवक और बच्चे होलिका दहन की तैयारियों में नजर आए। होलिका दहन के लिए घास, लकड़ी आदि की व्यवस्था में जुटे रहे। रात को मुहूर्त के अनुसार विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। वहीं, लोगों ने रीति रिवाज के अनुसार गेहूं और जौ की बालियों को होलिका की अग्नि में सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर होली गायन का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने फाग उत्सव में होली गीत प्रस्तुत किए तो होली के हुरिया रे झूमने, नाचने और गाने लगे। होली के अवसर घरों में पकवान बनाए गए। वहीं, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं। दिनभर सोशल मीडिया पर भी होली की शुभकामनाओं का दौर चला।
रंग-गुलाल की सजी दुकानें
होली के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर विभिन्न बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानें सजी हैं। जिनसे लोगों ने रंग-गुलाल खरीदे। वहीं बच्चों के लिए पिचकारी आदि खरीदी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।