{"_id":"67d32355a6fe410e200ea823","slug":"video-abdakaranagara-saldara-lka-hana-sa-ghara-ma-lga-aaga-masama-samata-tha-ka-mata-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबेडकरनगर: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, मासूम समेेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबेडकरनगर: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, मासूम समेेत दो की मौत
अंबेडकरनगर के बेवाना क्षेत्र के समोखपुर गांव में गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण लगी आग की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
समोखपुर गांव के हौंसला प्रसाद दिल्ली में निजी संस्था में काम करते हैं। बुधवार को गांव वापस लौट थे। बृहस्पतिवार को नया गैस सिलिंडर लेकर आए थे। शाम सात बजे के घर के अंदर हौंसला प्रसाद (50) अपनी पत्नी कमला देवी (47), बड़ी बेटी दृष्टि बाधित दिव्यांशी (19), छोटी बेटी शिवांशी (17) के साथ खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। नातिन श्रेया (4) अंदर सो रही थी।
तैयारी पूरी करने के बाद शिवांशी ने जैसे ही गैस की नाब खोलकर माचिस जलाई, गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हौंसला प्रसाद, कमला देवी और शिवांशी आग से बचने के लिए बाहर भागे। घर के अंदर फंसी दिव्यांशी और श्रेया आग में गंभीर रूप से झुलस गए। इनको बचाने के चक्कर में कमरे में घुसे कमला देवी और हौंसला प्रसाद भी आग में झुलस गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया और चारों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां दिव्यांशी और श्रेया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हौंसला प्रसाद व कमला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आग लगने से दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।