{"_id":"67d2d1877be86b478c00dd17","slug":"video-minister-jagat-negi-inaugurated-the-upgradation-work-of-marketing-yard-and-basketball-court-tapri-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंत्री जगत नेगी ने किया विपणन यार्ड के उन्नयन कार्य और बास्केटबॉल कोर्ट टापरी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंत्री जगत नेगी ने किया विपणन यार्ड के उन्नयन कार्य और बास्केटबॉल कोर्ट टापरी का उद्घाटन
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार जनजातीय जिला किन्नौर के टापरी में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से निर्मित विपणन यार्ड के उन्नयन व बास्केटबॉल कोर्ट टापरी का उद्घाटन किया।
राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों एवं बागवानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा किन्नौर में बागवानी को नए आयाम देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में घरद्वार के निकट विपणन यार्ड स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लघु सीमांत किसानों एवं बागवानों को लाभ मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस दौरान राजस्व मंत्री ने स्थानीय महिला मंडल को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 15 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इससे पूर्व एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा एपीएमसी विपणन यार्ड टापरी को सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया। एपीएमसी शिमला-किन्नौर-मंडी के अध्यक्षत देवानंद वर्मा ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के किसानों-बागवानों के उत्थान के लिए मंडी समिति निरंतर कार्य कर रही है तथा इस दिशा में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सदैव तत्पर रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।