{"_id":"6ad88554d464ab469c044645","slug":"video-rampur-college-students-win-inter-college-youth-festival-music-competition-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में रामपुर कॉलेज का जलवा, भारतीय समूह गान में प्रदेशभर में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में रामपुर कॉलेज का जलवा, भारतीय समूह गान में प्रदेशभर में पहला स्थान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:56 PM IST
Link Copied
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 की संगीत प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। बुधवार को विजेता विद्यार्थियों के महाविद्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। छात्रों की सफलता से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा।
युवा महोत्सव की संगीत प्रतियोगिताओं में रामपुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय समूह गान में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में कशिश और रोनी राणा ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, संगीत के प्रति लगन और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है।
प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के बाद जब विद्यार्थी बुधवार को महाविद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पहाड़ी नाटी लगाकर खुशी जाहिर की गई। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने विजेता विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।