{"_id":"67d278f332c84889980a2ca0","slug":"video-there-was-a-ruckus-for-two-hours-over-celebrating-holi-in-mahendragarh-later-a-consensus-was-reached-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में होली बनाने को लेकर दो घंटे हुआ हंगामा, बाद में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में होली बनाने को लेकर दो घंटे हुआ हंगामा, बाद में बनी सहमति
शहर के गोशाला रोड पर होली की जगह निर्धारित करने को लेकर कृष्णा कालोनीवासियों व दुकानदारों में दो घंटे जमकर हंगामा हुआ। हर वर्ष कृष्णा कॉलोनी के लोग गोशाला रोड पर निर्धारित स्थान पर ईंधन डालकर होली बनाते हैं। लेकिन इस बार एक मकान का काम चल रहा था। मकान का लेंटर डालने के लिए काठ बी बल्लियां लगाई हुई थी। जब कालोनी के लोग होली बनाने लगे तो मकान मालिक ने काठ की बल्लियों में आग लगने का हवाला देते हुए स्थान बदलने को कहा।
होली का स्थान बदलने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मकान मालिक व आसपास के दुकानदारों व कॉलोनीवासी लोगों की भीड़ जुट गई। दो घंटे चले हंगामे के बाद पुराने स्थान पर ही होलिका बनाई गई। होलिका बनाते ही महिलाओं की टोलियों ने पूजन भी आरंभ कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।