Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : Holi 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बजाया नगाड़ा; विधायक अनुज शर्मा ने गाया फाग गीत और जमकर झूमे डिप्टी सीएम अरुण साव
{"_id":"67d1c56fa11c2225900194c5","slug":"video-holi-2025-chhatatasagaugdhha-ka-saema-vashhanaethava-saya-na-bjaya-naga-vathhayaka-anaja-sharama-na-gaya-faga-gata-oura-jamakara-jhama-dapata-saema-aranae-sava-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Holi 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बजाया नगाड़ा; विधायक अनुज शर्मा ने गाया फाग गीत और जमकर झूमे डिप्टी सीएम अरुण साव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Holi 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बजाया नगाड़ा; विधायक अनुज शर्मा ने गाया फाग गीत और जमकर झूमे डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को जमकर नगाड़ा बजाया। मुख्यमंत्री के नगाड़ा बजाते ही समारोह में मौजूद पत्रकारों और गणमान्यजनों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया और पूरे माहौल में उल्लास की लहर दौड़ गई। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर मुख्यमंत्री भी पत्रकारों के साथ फाग गीतों और होली की मस्ती में झूमते नजर आए। पद्मश्री और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गाया। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव फाग गीत पर जमकर झूमे। मौका था रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह 2025 का। इस दौरान सीएम साय को रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज में भिंडी और करेला की माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम साव को करेला, भिंडी और बैगन का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक 'सेंसलेस टाइम्स' का विमोचन भी किया। इस मौके पर रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों और पत्रकारों ने जमकर अबीर-गुलाल से होली खेली। गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।