{"_id":"67d16ae119d76a36a107216b","slug":"video-punjab-police-personnel-beaten-up-in-tohana-and-their-uniform-torn-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पंजाब पुलिस कर्मियों की पिटाई की गई और उनकी वर्दी फाड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पंजाब पुलिस कर्मियों की पिटाई की गई और उनकी वर्दी फाड़ी गई
पंजाब की मानसा स्थित फैमिली कोर्ट के आदेश पर पंजाब के मुनक के गांव मांडवी निवासी बूटा सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए सैनी चौक पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ आरोपी व उसके परिजनों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घायल पुलिसकर्मी मानसा के सदर थाने में कार्यरत एएसआई जगसीर सिंह है।
घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी के बयान पर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी जगसीर सिंह ने बताया कि आरोपी बूटा सिंह की पत्नी भाजो देवी ने अपने पति पर खर्चे का केस किया हुआ है, उनके पास सूचना आई थी कि बूटा सिंह शहर में किसी काम से आया हुआ है।
उसने बताया कि उसने बूटा सिंह को पकड़ लिया था लेकिन बूटा सिंह के साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ी है। उसके मुंह पर चोट मारी गई है तथा उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।