Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, a son murdered his father by striking him on the head with a sharp-edged weapon at Tehsil Chowk.
{"_id":"6ad88c1a977a8d004e0da270","slug":"video-in-fatehabad-a-son-murdered-his-father-by-striking-him-on-the-head-with-a-sharp-edged-weapon-at-tehsil-chowk-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में तहसील चौक में बेटे ने पिता के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में तहसील चौक में बेटे ने पिता के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर की हत्या
तहसील चौक के डेरेवाला मोहल्ले में बुधवार दोपहर को एक बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता धर्मपाल पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे सतीश ने अपने छोटे भाई विजय पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सतीश ने बताया कि उन्हें उनके बेटे ने आकर सूचना दी थी कि चाचा विजय ने दादा को चोट मार दी है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो पिता घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सतीश के अनुसार, उसका छोटा भाई विजय अविवाहित है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पिता होटल पर भी काम करता था। सतीश ने बताया कि विजय को पिछले कई दिनों से मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उसका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा था। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पिता पर हमले के बाद उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।