{"_id":"67d16675d7e0a6d7c003a336","slug":"video-the-victims-of-the-talai-sabha-scam-that-happened-eight-years-ago-did-not-get-the-money-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आठ साल पहले हुए तलाई सभा घोटाला के पीड़ितों को नहीं मिला पैसा, सहायक पंजीयक से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आठ साल पहले हुए तलाई सभा घोटाला के पीड़ितों को नहीं मिला पैसा, सहायक पंजीयक से लगाई गुहार
आठ साल पहले बिलासपुर की तलाई सहकारी सभा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के पीड़ित आज भी अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे हैं। पीड़ित खाताधारकों ने गुरुवार को संघर्ष समिति के बैनर तले सहायक पंजीयक बिलासपुर के साथ बैठक की। बैठक में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष भजन लाल ने की। बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और घोटाले के पीड़ित सदस्य ने सहायक रजिस्ट्रार से सभा से उनकी जीवन भर की कमाई लौटाने की गुहार लगाई। सदस्यों ने सहायक पंजीयक से मामले को लेकर चल रही कार्रवाई की भी जानकारी ली। संघर्ष समिति के अध्यक्ष भजन लाल ने कहा कि जीवन भर की कमाई सभा में जमा कराने वाले लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। उनकी न तो प्रशासन सुन रहा है और न ही किसी पार्टी का नेता सुध ले रहा है। आठ साल बाद भी लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। इस मौके पर संघर्ष समिति के सचिव जसवंत सिंह, उपप्रधान अश्वनी चंद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।