Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dholpur Crime young man made minor victim of his lust accused taken victim on pretext gas cylinder filled
{"_id":"67d17080840b4b434e06d862","slug":"video-dholpur-crime-young-man-made-minor-victim-of-his-lust-accused-taken-victim-on-pretext-gas-cylinder-filled-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने ले गया था पीड़िता को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने ले गया था पीड़िता को
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 05:03 PM IST
धौलपुर जिले में एक युवक ने नौ साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। पड़ोसी युवक नाबालिग को गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने उसे ले गया था और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की बड़ी बहन ने आंगई पुलिस थाना पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्जकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
आंगई पुलिस थाना पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पड़ोसी युवक रामलखन गैस सिलिंडर भरवाने के लिए जा रहा था। उसके घर से उसकी नौ साल की छोटी बहन को साथ ले गया था। आरोपी ने रास्ते में लौटते समय उसकी छोटी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसकी बहन को घर छोड़ गया। जहां आरोपी ने बड़ी बहन को पीड़िता के बाइक से गिरने की बात कही।
बड़ी बहन ने छोटी बहन से मामले की जानकारी ली तो उसने गलत काम करने की बात कही। पीड़िता की बड़ी बहन ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया है। मामले में आंगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।