सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bundi 5 accused arrested in case of murder of finance worker in hotel accused taken out and presented in court

Bundi: होटल में फाइनेंसकर्मी हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल किया न्यायालय में पेश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 09:49 PM IST
Bundi 5 accused arrested in case of murder of finance worker in hotel accused taken out and presented in court

बूंदी सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात रामगंज बालाजी नेशनल हाइवे स्थित वेलकम होटल में पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में होटल कर्मियों द्वारा फाइनेंसकर्मी की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित प्रभाव से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। वहीं, दूसरी ओर तहसीलदार ने रामगंज बालाजी स्थित होटल वेलकम की पैमाइश कर उपखंड अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है।

जन विरोध के बावजूद लगातार बढ़ रही अवैध और अनैतिक गतिविधियों के बीच फाइनेंसकर्मी की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में होटल को सीज करने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में वेलकम होटल हत्याकांड का मामला उठाते हुए आरोपियों सहित होटल व्यवसायी को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: खाटूश्यामजी से लौट रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक से मारपीट, जानें पूरा मामला

पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए हत्या में लिप्त होटल संचालक बनवारी सहित चार अन्य होटलकर्मियों को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान डीवाईएसपी अरुण कुमार, सदर थाना अधिकारी रमेश चंद्र आर्य मय पुलिस जाब्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 की सीमा और सरकारी भूमि पर निर्मित है होटल
पुलिस की कार्यप्रणाली और होटलों में चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश और होटल को हटाने की मांग पर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने मौका निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करवाई। तहसीलदार द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट में होटल वेलकम के बिना भू उपयोग परिवर्तन कृषि भूमि पर संचालित होने और आसपास की सरकारी जगह व सरकारी नाले अतिक्रमण करने की पुष्टि हुई है।

तहसीलदार द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, उक्त भूमि शामलाती खातेदारी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार होटल वेलकम के मालिक बनवारी की पत्नी किरण बैरवा निवासी झुवासा तहसील के. पाटन के नाम खातेदारी में दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्थान पर वर्तमान में होटल वेलकम स्थित है, उसका आगे का कुछ हिस्सा एनएच-52 की सीमा 30 मीटर छोडने के पश्चात आता है, जिसमें पक्का निर्माण सीढ़ियां आदि आती हैं।

इसी प्रकार होटल के पीछे का हिस्सा जो पश्चिम दिशा में है, उसका कुछ हिस्सा सिवायचक है। जो कि सरकारी नाला है। इस पर वर्तमान में पक्का निर्माण दो मंजिला होटल बनी हुई है। वहीं, शेष भूमि कृषि भूमि के रूप मे दर्ज है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार भूमि का रूपान्तरण होटल प्रयोजनार्थ नहीं पाया गया है तथा सरकारी नाले के ऊपर बजी अतिक्रमण कर निर्माण करना पाया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि रिपोर्ट आने के बाद जिला कलेक्टर अवैध अतिक्रमण को धराशाई करने की अनुमति कब देते हैं।

प्रदेश में पहली बार मकान सीज करने वाली फाइनेंस कंपनी यूटर्न
प्रदेश में पहली बार एक फाइनेंस कंपनी को मकान सीज करने की कार्रवाई करने के दो दिन बाद बैकफुट पर आकर बुधवार को बूंदी में मजबूर होकर खुद अपनी ही सिजिंग की सील तोड़नी पड़ी है। बूंदी रेलवे स्टेशन के सामने श्रीराम कॉलोनी में सोमवार को फाइनेंस कम्पनी ने लोन लेने वाले की अनुपस्थिति में परिवार की महिलाओं व बच्चों को जबरन बाहर निकालकर मकान सीज कर दिया था। इस दौरान मकान में रहने वाले परिवार के खाने-पीने सहित सभी सामान यहां तक कि दसवीं में अध्ययनरत दो छात्राओं के दसवीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र भी भीतर ही रह गए थे।

यह भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान, मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए बनेगा अलग निदेशालय

मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी थी
पीड़ित परिवार ने सीज किए हुए मकान से छात्राओं के बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र दिलवाने और खाने पीने के आवश्यक सामान निकलवाने के लिए मंगलवार को राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा से मदद मांगी थी। उसके बाद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर सीज करने वाली कंपनी के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की थी, जिसमें उनकी कंपनी के अधिकारियों से तीखी बहस हुई थी।

शर्मा ने मकान सीज करने के दौरान कर्जदार की अनुपस्थिति में महिलाओं और बच्चों को जबरन घर से निकालने के साथ छात्राओं के दसवीं बोर्ड के प्रवेश पत्र और परिवार के खाने-पीने के आवश्यक सामान तक बाहर नहीं निकालने देने पर सिजिंग करने वाली फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध मानव अधिकार आयोग में केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी थी। शर्मा ने कहा कि कोई भी मकान इस तरह अमानवीय तरीके से सीज नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : आठ साल पहले हुए तलाई सभा घोटाला के पीड़ितों को नहीं मिला पैसा, सहायक पंजीयक से लगाई गुहार

12 Mar 2025

VIDEO : Kanpur Accident…तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलटी, मासूम समेत तीन की मौत और 21 घायल

12 Mar 2025

VIDEO : Kanpur… होली में मिठास घोलेगी शहर-ए-खजूर की गुझिया, ऑर्डर पर सोने-चांदी के वर्क वाली हो रही है तैयार

12 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर में अवैध वसूली का आरोप लगा भाकियू ने घेरा खानपुर थाना

12 Mar 2025

VIDEO : कालका-शिमला हाईवे पर रबौण में कार और बस की टक्कर

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में साइकिल सवार से लूट

12 Mar 2025

VIDEO : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ को पेड़ पर चढ़ता देख रोमांचित हुए सैलानी, वीडियो वायरल

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : सशक्तिकरण एवं विकास संगठन ने नशे के खिलाफ डीसी सोलन को सौंपा ज्ञापन

12 Mar 2025

VIDEO : Barabanki: स्कूल में छात्रों ने जमकर खेली होली, खूब की मस्ती

12 Mar 2025

VIDEO : Sultanpur: स्कूलों में खूब उड़ा अबीर गुलाल, बच्चों ने जमकर खेली होली

12 Mar 2025

VIDEO : कपूरथला में साइकिल पर जा रहे युवक से लूट

12 Mar 2025

Nagaur News: लोकसभा में बेनीवाल ने उठाया नागौर का मुद्दा, टंगस्टन खनन, पान मेथी को GI टैग और कर्जमाफी की मांग

12 Mar 2025

VIDEO : चंडीगढ़ के बुटरेला गांव में गाड़ियों के शीशे तोड़े

12 Mar 2025

VIDEO : कैथल में हेमलता सैनी बनीं सीवन नगरपालिका की पहली अध्यक्ष, भाजपा की शैली मुंजाल को 263 वोट से हराया

12 Mar 2025

VIDEO : बनारस में होली की धूम, गंगा घाटों पर जमकर खेली होली

12 Mar 2025

Amazing Love Story: ड्राइवर और एयर होस्टेस की लव स्टोरी, कश्मीरी लड़की गांव के लड़के के प्यार में हुई पागल

12 Mar 2025

VIDEO : द्वारकाधीश मंदिर में शुरू हुई होली

12 Mar 2025

VIDEO : द्वारकाधीश मंदिर में बरस रहे रंग...ऐसा आनंद देख आप भी झूम उठेंगे

12 Mar 2025

VIDEO : द्वारकाधीश मंदिर में होली को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह

12 Mar 2025

VIDEO : होली के लिए सजे बाजार...मेजिकल गिलास भी आया, इसमें पानी डालते ही रंग तैयार हो जाएगा

12 Mar 2025

VIDEO : शराबियों की करतूत...दो दिन पहले ही लगा दी होली में आग

12 Mar 2025

VIDEO : बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल पहुंचे द्वारिकाधीश मंदिर

12 Mar 2025

VIDEO : आगरा में 3.30 लाख लोगों को फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर

12 Mar 2025

Haryana Mayor Election Result 2025: हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर क्या बोले नायब सिंह सैनी?

12 Mar 2025

VIDEO : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानित

12 Mar 2025

Alwar News: टाइगर साइटिंग का हॉटस्पॉट बना सरिस्का, हर दिन बढ़ रही सैलानियों की भीड़, जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं

12 Mar 2025

VIDEO : UP: बागपत में छह दिन के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वाले बोले- मां ने मार डाला

12 Mar 2025

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में हत्या के प्रयास के आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई दस–दस साल की सजा

VIDEO : फतेहाबाद में रंगों व पिचकारियों से सजे बाजार, गुलाल की मांग बढ़ी

12 Mar 2025

VIDEO : पिथौरागढ़ में होली की धूम, होल्यारों ने जमाया रंग

12 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed