Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Hemlata Saini became the first president of Siwan Municipality in Kaithal, defeating BJP's Shaili Munjal by 263 votes
{"_id":"67d15e73661f8c6410062e07","slug":"video-hemlata-saini-became-the-first-president-of-siwan-municipality-in-kaithal-defeating-bjps-shaili-munjal-by-263-votes-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में हेमलता सैनी बनीं सीवन नगरपालिका की पहली अध्यक्ष, भाजपा की शैली मुंजाल को 263 वोट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में हेमलता सैनी बनीं सीवन नगरपालिका की पहली अध्यक्ष, भाजपा की शैली मुंजाल को 263 वोट से हराया
पहली बार हुए नगरपालिका सीवन चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए। सीवन से आजाद प्रत्याशी हेमलता सैनी ने जीत हासिल की और सीवन नगरपालिका की पहली अध्यक्ष बनीं। भाजपा की प्रत्याशी शैली मुंजाल दूसरे स्थान पर रही और संयम गोयल तीसरे स्थान पर रही। सीवन नगरपालिका चुनाव की मतगणना चार चरणों में में हुई। पहले राउंड में हेमलता सैनी आगे रही। दूसरे चरण में संयम गोयल पहले स्थान पर आ गई। लेकिन तीसरे राउंड में बड़ी लीड लेते हुए हेमलता सैनी ने बढ़त बनाई और 750 वोटों से आगे हुई। चौथे और अंतिम चरण में हेमलता सैनी ने इस बढ़त को बरकरार रखा और 3594 वोट प्राप्त कर सीवन नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल को 263 मतों से पराजित किया। शैली मुंजाल को कुल 3331 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रही संयम गोयल को 3061 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल किसी भी राउंड में पहले स्थान तक नहीं पहुंच पाई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही हेमलता सैनी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैनी के समर्थकों ने ढोल व डीजे बजा कर नाच गा कर खुशी मनाई और नगर के बाजार में जलूस निकाल कर सभी का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।