Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: दक्षिण कोरिया से अयोध्या पहुंचा 78 सदस्यीय शिष्टमंडल, रानी हो मेमोरियल पर पहुंच कर सांस्कृतिक जड़ों को किया याद
{"_id":"67d3200e8f471f6a9c0f6c26","slug":"video-ayodhya-thakashhanae-karaya-sa-ayathhaya-pahaca-78-sathasayaya-shashhatamadal-rana-ha-mamarayal-para-pahaca-kara-sasakataka-jaugdha-ka-kaya-yatha-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: दक्षिण कोरिया से अयोध्या पहुंचा 78 सदस्यीय शिष्टमंडल, रानी हो मेमोरियल पर पहुंच कर सांस्कृतिक जड़ों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: दक्षिण कोरिया से अयोध्या पहुंचा 78 सदस्यीय शिष्टमंडल, रानी हो मेमोरियल पर पहुंच कर सांस्कृतिक जड़ों को किया याद
अयोध्या और दक्षिण कोरिया के बीच सदियों पुराना रिश्ता एक बार फिर जीवंत हो उठा। बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के गारक राजवंश के प्रतिनिधियों सहित 78 सदस्यीय शिष्टमंडल अयोध्या पहुंचा। इस खास मौके पर मेहमानों ने सबसे पहले नयाघाट स्थित रानी हो मेमोरियल पार्क में अपनी सांस्कृतिक जड़ों को याद किया और यहां ढाई साल पहले निर्मित स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शिष्टमंडल ने भव्य राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सरयू नदी के तट पर आरती के अलौकिक दृश्य के साक्षी बने।
अयोध्या की नई चमक और व्यवस्था से अभिभूत इस दल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। शाम ढलते ही लेजर शो की रंगीन छटा ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात में पारंपरिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली, जहां आठ कलाकारों ने अपनी कला से सबका मन मोह लिया। शिष्टमंडल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और प्रख्यात संगीत अध्येता यतींद्र मिश्र से मुलाकात की और अयोध्या राज परिवार के सदस्यों के साथ रात्रिभोज का आनंद लिया।
होली के रंगों में रंगेंगे मेहमान
शुक्रवार को यह शिष्टमंडल प्राकृतिक रंगों से होली खेलेगा, जो भारत और दक्षिण कोरिया की संस्कृतियों के मिलन का एक अनूठा प्रतीक बनेगा। दोपहर बाद यह दल अयोध्या से विदा लेगा, लेकिन अपने साथ दोनों देशों के बीच दोस्ती की नई यादें ले जाएगा।
सांस्कृतिक सेतु का बना प्रतीक
अयोध्या और दक्षिण कोरिया का रिश्ता इतिहास की गहराइयों में समाया है। डॉ. आशीष के अनुसार, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव लंबे समय से रहा है। यह दौरा न केवल उस बंधन को मजबूत करेगा, बल्कि दो महान संस्कृतियों के संगम का साक्षी भी बनेगा। दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की अयोध्या की यह यात्रा एक बार फिर साबित करती है कि प्यार, परंपरा और इतिहास की डोर से बंधे रिश्ते समय की हर सीमा को पार कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।