बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Rajasthan Protest Erupts in Karauli Over Woman Suspicious Death Family Alleges Murder

Rajasthan: करौली में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 04:33 PM IST
Rajasthan Protest Erupts in Karauli Over Woman Suspicious Death Family Alleges Murder
करौली जिले के मामचारी थाना क्षेत्र स्थित राजौर गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए।

पहले से दर्ज है अपहरण का मामला
कैलादेवी डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि मामचारी थाना क्षेत्र के राजौर गांव निवासी पूजा जाटव, पत्नी महेश जाटव, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पूजा जाटव के अपहरण का मामला मामचारी थाने में दर्ज है। उनका आरोप है कि घटना वाले दिन आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। परिजनों के मुताबिक, इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी मृतका का बेटा है। आरोप है कि बच्चा जब अन्य परिजनों को बुलाने गया, तब आरोपी ने कथित रूप से महिला की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गया।

कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के सामने स्थित सिटी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही मृतका के तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: 346 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में फिर शुरू होगा हिंदी माध्यम! कम एडमिशन पर सरकार का बड़ा फैसला

पुलिस की समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम
प्रदर्शन के दौरान कैलादेवी डीएसपी मीना मीणा, मामचारी थाना प्रभारी मुरारी लाल मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद के टोहाना में फाटक के नीचे से बाइक निकालना पड़ा महंगा, रेलवे ने काटे 5 चालान, RPF ने चलाया जागरूकता अभियान

19 Jul 2026

कानपुर: शतरंज प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर बना चैंपियन

19 Jul 2026

ड्रग इंस्पेक्टर ने अवैध क्लीनिकों पर की छापेमारी,ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों घंटों तक बनाया बंधक

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई की बैठक में खाली पदों व व्यवस्थाओं पर होगा मंथन

19 Jul 2026

VIDEO: हल्की बारिश से रामनगरी का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

19 Jul 2026
विज्ञापन

मंगलानंद सागर महाराज एवं मुनि मंगल सागर का हुआ मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत

19 Jul 2026

नंगल में वरुण देव मंदिर से निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन

नहर टूटने से किसानों की मेहनत बर्बाद, फसल डूबी

19 Jul 2026

मानवाधिकार आयोग सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

19 Jul 2026

बलिया में बदमाशों से मुठभेड़, पांच शातिर अरेस्ट; VIDEO

19 Jul 2026

अमृतसर भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, सलिल की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

19 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

19 Jul 2026

VIDEO: मुठभेड़ में हत्या-लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; संत को मारकर झाड़ियों फेंकी थी लाश

19 Jul 2026

VIDEO: आगरा के कागाराैल में बिजली कटाैती के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी, बाजार किया बंद

19 Jul 2026

जीरा पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन व 3.50 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ किए दो तस्कर गिरफ्तार

VIDEO: लखनऊ में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, पारे में काफी गिरावट, आगे भी अच्छी बारिश की संभावना

19 Jul 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय शातिर चोर घायल, तीसरा गिरफ्तार

19 Jul 2026

नंगल में पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस से विशेष बातचीत

VIDEO: महंत राजूदास बोले- सीएम योगी का दावा सही, हनुमान जी की कसम खाकर सच बोलें बृजभूषण

19 Jul 2026

कांकेर आश्रम में छात्र की मौत: दो दिन तक बीमारी से जूझता रहा आदिवासी बालक, निगरानी पर उठे सवाल

19 Jul 2026

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल का पूजन सामग्री से हुआ विशेष श्रृंगार, गले में मुंडमाला पहनकर दिए दिव्य दर्शन

19 Jul 2026

VIDEO: भदोही में जमीन कब्जाने के लिए बुजुर्ग को फंसाने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

19 Jul 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम ने महिला के सामने जोड़े हाथ, मरीज की बदलवाई चादर

19 Jul 2026

VIDEO: नागरी प्रचारिणी सभा के स्थापना दिवस समारोह में गायन की दी प्रस्तुति

19 Jul 2026

VIDEO: संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत, जेई निलंबित, पांच पर प्राथमिकी

19 Jul 2026

Meerut: चित्रों में प्रकृति, कदमों में उमंग... बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल, यादगार रही अमर उजाला की फंटास्टिक शाम

19 Jul 2026

कानपुर: नन्हे-मुन्नों व युवतियों ने कैटवॉक कर बटोरीं तालियां

18 Jul 2026

कानपुर: भारत विकास परिषद की ओर से कार्यशाला का आयोजन, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

18 Jul 2026

कानपुर: इनरव्हील क्लब की ओर से अधिष्ठापन समारोह का आयोजन, रेनू अध्यक्ष, सचिव बनीं चारू

18 Jul 2026

कानपुर: गेट पास की समय सीमा में हो सकती बढ़ोत्तरी, मंडी परिषद के अधिकारियों संग व्यापारियों ने की बैठक

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed