{"_id":"685e01f6ef9fd22a280d5077","slug":"video-traders-of-hoshiarpur-market-located-in-sector-51-noida-told-about-their-problems-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाम, सफाई, बिजली समेत इन समस्याओं से परेशान हैं सेक्टर-51 होशियारपुर मार्केट के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम, सफाई, बिजली समेत इन समस्याओं से परेशान हैं सेक्टर-51 होशियारपुर मार्केट के व्यापारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 07:59 AM IST
नोएडा के सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर मार्केट के व्यापारियों ने पार्किंग की कमी, अनावश्यक चालान, साफ-सफाई की समस्या, भिखारियों की बढ़ती संख्या और गलत यू-टर्न की वजह से होने वाली परेशानियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। अमर उजाला के मार्केट संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और प्राधिकरण व जिला प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की। व्यापारियों ने संवाद कार्यक्रम के मंच से कहा है कि प्राधिकरण की सड़क इंजीनियरिंग बेहद लचर हैं। लाल बत्ती से महज 50 मीटर पर ही यूटर्न बना दिया है। जिससे दोनों जगह जाम की स्थिति पूरे दिन बनी रहती हैं। शाम को दुकानदारी के समय में यह समस्या और विकराल हो जाती है। जिससे ग्राहकों का दुकान तक आना दूभर हो जाता है। ग्राहक अपनी गाड़ी को खड़ी करने के लिए जगह तलाशते रहते हैं। सड़क के किनारे वाहन खड़ी करने पर ट्रैफिककर्मी उनका भारी भरकम चालान कर देते हैं। इस डर से मार्केट में ग्राहक आने से परहेज करने लगे हैं। कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें 100 रुपये के सामान खरीदने आए ग्राहक के गाड़ी के 2000 रुपये के चालान कर दिए गए। इस तरह की कार्रवाई के डर से ग्राहकों को बाजार में आना कम हो गया है। जिसका खामियाजा व्यापारियों को नुकसान के रूप में उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा समुचित बिजली, बाजार में भिखारियों की बढ़ती संख्या भी चिंता का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।